Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Diwali Couple Fashion: दिवाली पर स्टाइलिश लुक के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से लें कपल गोल्स
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें आ रही है, कहा जा रहा है कि दोनों इस साल ही दिंसबर में होगी। खबरों के अनुसार रणबीर कपूर ने फिल्म ब्रह्मास्त्र की एनिमल शूटिंग पोस्टपोन कर दी है। जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी टाउन के स्टाइलिश और फैशनेबल कपल है। रणबीर और आलिया का फैशन स्टाइल कपल के लिए एकदम परफेक्ट है। फेस्टिव सीजन में आप रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैशन स्टाइल को फॉलो कर फेस्टिव सीजन में कर सकते हैं शाइन। चलिए देखते हैं आलिया और रणबीर कपूर का फैशन स्टाइल।

ट्रेडिशनल आउटफिट
फेस्टिव सीजन में ज्यादा लोग ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करते है। इस दिवाली आप आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस लुक को फॉलो कर सकते हैं। आलिया भट्ट ने पिंक बॉर्डर वाली येलो फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है। डीप नेकलाइन ब्लाउज में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं रणबीर कपूर ने लाइट ब्लू कलर का कुर्ता सेट पहना हुआ है। रणबीर कपूर ने कुर्ते के साथ मैचिंग कलर की फ्लोरल डिजाइन हाफ जैकेट कैरी की है। दिवाली पार्टी के लिए आप रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस लुक को कैरी कर सकते हैं।

मैचिंग आउटफिट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी टाउन के सबसे पॉपुलर कपल है। दोनों को अक्सर साथ में लंच और डिनर डेट पर देखा जाता है। आलिया और रणबीर कई बार मैचिंग आउटफिट में नजर आ चुके है। आप भी अपने पार्टनर के साथ मैचिंग आउटफिट पहन सकते हैं। आलिया रणबीर के लुक की बात करें तो आलिया और रणबीर ने व्हाइट जींस और व्हाइट जैकेट पहनी हुई है। आप भी आलिया और रणबीर की तरह मैचिंग कलर की जींस और जैकेट कैरी कर सकते हैं।

सूट और शर्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का फैशन स्टाइल बी टाउन में सबसे अच्छा माना जाता है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस लुक को आप आसानी से कैरी कर सकते हैं। आलिया भट्ट ने लाइट ग्रीन कलर के सूट के साथ रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। वहीं रणबीर कपूर ने ब्लू चेक शर्ट और ब्लैक जींस पहनी हुई है। दोनों एक साथ बेहद क्यूट लग रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ट्रेडिशनल लुक
दिवाली के दिन स्टनिंग और ट्रेडिशनल लुक के लिए आप आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस लुक को कैरी कर सकते हैं। आलिया भट्ट ग्रीन कलर के कॉटन अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रणबीर कपूर ने केमल कलर के पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ता कैरी किया हुआ है। कुर्ते के साथ एक्टर ने हाफ जैकेट कैरी किया हुआ है। ग्रीन कलर के फ्लोरल सूट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। खुले बालों और लाइट मेकअप आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
