Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
संजय लीला भंसाली की नॉन पीरियड से लेकर पीरियड फिल्मों का फैशन विश्लेषण
संजय लीला भंसाली अपनी हर फिल्म से बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देते हैं। भंसाली अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक की सभी फिल्मों में अलग-अलग रंगों को दिखाते हैं।
रंगों और कलाकारों के संगम से संजय लीला भंसाली की फिल्मों ने बॉलीवुड में फिल्मों के लिए एक अलग ही ट्रेंड सैट कर दिया है जिसका मुकाबला किसी और के लिए कर पाना बेहद मुश्किल है। भंसाली की अधिकतर फिल्में ऐतिहासिक कहानियों पर बनी हैं और इनमें पहने गए कॉस्ट्यूम भी उन कहानियों से ही जुड़े होते हैं।

इन फिल्मों में कपड़ों और कॉस्ट्यूम में कला निर्देशक और डिज़ाइनर्स का भी काफी योगदान रहता है। आज हम आपको भंसाली की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ दी थी और इनके किरदारों को आज भी याद किया जाता है।

पद्मावती
अभी तक ये फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है लेकिन दर्शकों के बीच इसने अभी से ही धूम मचा रखी है। दीपिका के घूमस डांस से लेकर शाहिद का राजपूताना अंदाज़, सभी कुछ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म के कॉस्ट्यूम को डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने बनाया है और तनिष्क की खूबसूरत ज्वेलरी ली गई है।

बाजीराव मस्तानी
पेशवा बाजीराव, मस्तानी और काशीबाई की अनोखी प्रेम कहानी को दिखाने के लिए भंसाली असल में पेशवाओं के दौर में चले गए। महाराष्ट्रीयन कॉस्ट्यूम से लेकर ज्वेलरी और कपड़ों ने फिल्म को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया था। दीपिका, रणवीर और प्रियंका तीनों ही अपने लुक में बेहद दमदार लग रहे थे।

गोलियों की रासलीला, रामलीला
संजय लीला भंसाली की अन्य पीरियड फिल्म थी रामलीला। इस फिल्म ने भी स्टाइल और कई अन्य कारणों से स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरा था। पारंपरिक गुजराती कॉस्ट्यूम और ज्वेलरी में रणवीर, दीपिका और सुप्रिया पाठक सच में ही असली किरदार जैसे लग रहे थ। भंसाली की ये दूसरी गुजराती फिल्म थी।

गुज़ारिश
भंसाली की इस फिल्म की कहानी उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग थी। इसमें शाही और राजसी लुक नहीं था। इसमें एक एंग्लो इंडियन की कहानी को दिखाया गया था। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय दोनों ही इसमें एंग्लो इंडियन के किरदार और कॉस्ट्यूम में नज़र आए थे। एंग्लो इंडियन ट्रेडिशन के अनुसार ऐश के बालों में फ्लोरल एसेसरीज़ भी लगाई गई थी।

देवदास
भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार शरत् चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना देवदास से भंसाली ने देवदास फिल्म का निर्माण किया था। ये फिल्म भंसाली की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें बंगाल की एक प्रेम कथा को दिखाया गया था जिसमें देवदास, पारो और चंद्रमुखी के किरदार में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नज़र आए थे।

हम दिल दे चुके सनम
इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन सभी का अभिनय काफी दमदार था। गुजराती थीम पर बनाई गई भंसाली की ये पहली फिल्म थी। इसमें 90 के दशकी की पारंपरिक गुजराती परिवार को दिखाया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
