Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
FDCI ICW 2022: ब्लू आउटफिट में सारा का दिखा रैंप पर नवाबी अंदाज, फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए किया वॉक

अपनी खूबसूरती के साथ ही चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर सारा अली खान ने एफडीसीआई (Fashion Design Council Of India) इंडिया कॉट्यूर वीक में पॉपुलर फैशन डिजाइनर्स फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए रैंप वॉक किया। इस मौके पर सारा ब्लू कलर का लहंगा पहन कर रैंप पर उतरी, रैंप पर उन्होंने अपने लुक से आग लगा दी।
इस मौके पर सारा की खूबसूरती देखते ही बनती थी।

फाल्गुनी और शेन पीकॉक अपने उत्कृष्ट डिजाइनर कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनका ये कलेक्शन 'लव फॉरएवर', FDCI#ICW2022 फ्रेंच के रिच कल्चर, हैरिटेज और फ्रेंच अद्भूत कार्यों से प्रेरित था। फ्रेंच आर्किटेचर और काम को इस कलेक्शन में उकेरा गया था। इस कलेक्शन में क्रिस्टल, ट्यूल और ब्रोचस के साथ उम्दा एम्ब्रॉयडरी वर्क देखने को मिला। सारा ने इस कलेक्शन का एक नायाब आर्ट पीस को पहनकर डिजाइनर के लिए बतौर शो स्टॉपर वॉक की।

बात करें सारा अली खान के आउटफिट की तो उन्होंने शाइन करता हुआ ब्लू कलर में सीक्वेन वर्क वाला लहंगा पहना हुआ था। जिसमें सारा किसी प्रिसेंज से कम नहीं लग रही थीं। रैंप वॉक के दौरान उन्होंने अपने फेमस और सिग्नेचर स्टाइल 'आदाब' और 'नमस्ते' के साथ वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

ब्लू लहंगे के साथ ही सारा का हेयर स्टाइल बेहद ही सिंपल था। वहीं बात करें मेकअप की तो मिनिमल मेकअप में न्यूड आईशैडो, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा और ब्लैक काजल से आई मैकअप कंप्लीट किया था। इसके साथ ही सारा ने मैट लिपस्टिक शेड से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं सारा ने ट्रेडिशनल रिंग पहनी हुई थी।

सारा अली खान के चर्चे जितनी उनकी खूबसूरती को लेकर हो रहे हैं उतना ही वो अपनी इस रैंप वॉक की वजह से फैंस से ट्रोल भी हुई हैं। उनका रैंप वॉक का वीडियो वायरल हो चुका है। फैशन शो के दौरान सारा के फेस एक्सप्रेशन और उनकी वॉक को लेकर जमकर मजाक बनाया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
