Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गौहर खान का जैद दरबार से हुआ निकाह, देखें दूल्हे और दुल्हन का रॉयल वेडिंग आउटफिट्स
एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 25 दिसंबर को दोनों का निकाह हुआ है। गौहर खान और जैद दरबार की हल्दी से लेकर शादी और रिसेप्शन का फंक्शन काफी रॉयल अंदाज में हुआ है।

इस जोड़ी ने अपनी शादी की हर सेरेमनी पर रॉयल आउटफिट और खूबसूरत ज्वेलरी कैरी की है जिससे उनका लुक फ्लॉलेस बना है। चलिए देखते हैं गौहर खान का ब्राइडल लुक।

गौहर खान का शादी का जोड़ा
बिग बॉस 7 विनर गौहर खान ने अपनी शादी के दौरान आइवरी कलर का गरारा पहना हुआ था। इनका ये खूबसूरत जोड़ा सायरा शकीरा ने डिजाइन किया है। उनके गारा पर थ्रेड वर्क से कढ़ाई की गई है। इस खूबसूरत एम्ब्रॉइडरी वाले गरारा में गौहर खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने गरारा के साथ राजवाड़ा ज्वेलरी के महारानी कलेक्शन की पोल्की ज्वेलरी पहनी हुई है। शादी के जोड़े के साथ एक्ट्रेस ने स्टडिड जूतियां पहनी थीं। गौहर खान के मेकअप की बात करें तो उन्होंने चेहरे पर परफेक्ट फाउंडेशन का बेस लगाया हुआ है उन्होंने सॉफ्ट पिंक चीकबोन्स और रेड लिपस्टिक व गोल्डन आईशैडो कैरी किया है। बालों में उन्होंने गजरा लगाया हुआ है।

जैद दरबार का लुक
एक तरह जहां गौहर खान खूबसूरत लग रही थीं, वहीं जैद दरबार बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे। जैद दरबार की बियर्ड परफेक्टली ट्रिम और उनका सिंपल हेयरस्टाइल उनको हैंडसम लुक दे रहा है। उनके आउटफिट की बात करें तो उन्होंने भी गौहर की तरह आइवरी कलर की बंद गले शेरवानी पहनी थी। उनकी शेरवानी पर थ्रेड वर्क किया गया था। जैद ने अपने लुक को सिल्क मेड स्ट्रेट पजामा और कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया था।

गौहर खान जैद दरबार रिसेप्शन लुक
निकाह के दौरान एक्ट्रेस और जैद ने लाइट कलर का आउटफिट कैरी किया था वहीं रिसेप्शन में दोनों ने डार्क कलर आउटफिट पहना हुआ था। गौहर खान ने रिसेप्शन के दौरान डार्क मैरुन और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। सीक्वंस वर्क वाले लहंगे के साथ उन्होंने नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था। गौहर खान ने लहंगे के साथ गोल्डन ज्वेलरी हनी थी। जैद के लुक की बात करे तो जैद ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। उनके शेरवानी पर गोल्डन थ्रेड से वर्क किया गया था।

गौहर खान और जैद दरबार संगीत आउटफिट
संगीत के दौरान गौहर खान ब्लू कलर का शरारा कैरी किया था। उनके इस शरारा पर रेशम के धागे से पटोला वर्क किया था। जरी और गोटा पट्टी वर्क शरारा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। गौहर खान ने शरारा के साथ गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने चोकर नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और माथापट्टी पहनी थी। जैद ने भी मैचिंग कलर का कुर्ता पहना हुआ था। उन्होंने कुर्ते के ऊपर के नेहरु जैकेट पहना हुआ है। ब्लू कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा और ब्राउन लेदर शूज पहना था।

गौहर खान और जैद दरबार मेहंदी सेरेमनी आउटफिट
मेहंदी सेरेमनी के दौरान गौहर खान और जैद दरबार ने येलो कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है। उनका ये आउटफिट राजदीप रानावत ने डिजाइन किया है। गौहर खान ने सिल्क लाइन लहंगा कैरी किया है। लहंगे के साथ उन्होंने काउल नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था। गौहर खान ने लहंगे के साथ फूलों की ज्वेलरी पहनी हुई है। जैद ने व्हाइट कुर्ता पजामा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने येलो कलर की हाफ स्लीव जैकेट पहनी हुई है। येलो आउटफिट में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।



Click it and Unblock the Notifications
