Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिवाली पूजा के लिए परफेक्ट है जेनेलिया डिसूजा का पीला सूट, जानें कीमत
दिवाली का त्योहार बहुत ही खास होता है। दिवाली के दिन हर कोई खास और खूबसूरत दिखना चाहता है। दिवाली के दिन खूबसूरत लुक के लिए लोग ट्रेडिशनल आउटफिट पहनते है। दिवाली के दिन ब्राइट और सीक्विन वर्क काफी ट्रेंड में रहता है। अगर आप भी दिवाली के लिए खूबसूरत लुक ट्राई करना चाहती है तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के वॉडरोब से आइडिया लें सकती हैं। जेनेलिया डिसूजा ने हाल ही में अपनी फोटो शेयर की है। उनका ये आउटफिट दिवाली के लिए एकदम परफेक्ट है। दिवाली के दिन आप जेनेलिया के येलो आउटफिट को आसानी से कैरी कर सकते हैं। चलिए देखते हैं जेनेलिया डिसूजा का दिवाली लुक।

जेनेलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जेनेलिया का इंस्टाग्राम उनकी खूबसूरत फोटो और वीडियो से भरा हुआ है। जेनेलिया ने हाल ही में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। जेनेलिया येलो कलर के कुर्ता सेट में बेहद खूबसूरत रग रही हैं। येलो कलर का ये कुर्ता दिवाली के लिए एकदम परफेक्ट है। जेनेलिया के येलो आउटफिट पर मिरर वर्क किया हुआ है। इन दिनों मिरर एम्ब्रॉयडरी काफी ट्रेंड में है।

जेनेलिया का ये खूबसूरत येलो आउटफिट बॉलीवुड फैशन डिजाइन वाणी वत्स ने डिजाइन किया है। जेनेलिया के इस आउटफिट की कीमत 45,500 रुपए है। जेनेलिया ने मिरर वर्क कुर्ता सेट को स्ट्रेट पैंट और साटन के दुपट्टे के साथ कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने मिरर वर्क से मैचिंग सिल्वर वर्क बड़े ईयररिंग्स पहने है।

जेनेलिया के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। उन्होंने न्यूड आई मेकअप और न्यूड लिप्सटिक लगाई हुई है। एक्ट्रेस ने चेहरे पर लाइट बेस बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने गालो पर लाइट पिंक ब्लशर और लांल बिंदी लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है। जेनेलिया ने बालों के बीच से पार्टिशन करते हुए सिंपल बन बनाया है।



Click it and Unblock the Notifications
