Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हिना और करिश्मा ब्यूटीफल लहंगे में आई नजर, किसका लुक था बेस्ट
वेडिंग सीजन आ चुका है और ऐसे में वक्त है कि अब आप अपने वार्डरोब को लहंगे से अपडेट करें। हो सकता है कि आप भी वेडिंग फंक्शन में लहंगे की मदद से अपने लुक को एलीगेंट बनाना चाहती हों, लेकिन आपको कुछ समझ ना आ रहा हो। ऐसे में आपको बॉलीवुड सेलेब्स के लुक से इंस्पिरेशन लें। हाल ही में हिना खान और करिश्मा तन्ना दोनों ही लहंगा लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही थीं। साथ ही वेडिंग के न्यू फैशन गोल्स भी सेट किए। जहां हिना खान डीप पर्पल कलर के लहंगे में नजर आ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ करिश्मा तन्ना ने ब्लश पिंक लहंगे में अपने लुक को फ्लॉन्ट किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था हिना खान और करिश्मा तन्ना का लहंगा लुक-

डीप पर्पल लहंगे में हिना खान
हिना खान ने इस लुक में प्रथ्यूषा गरिमेला द्वारा डिजाइन किया गया डीप पर्पल रंग का लहंगा पहना था, जिसकी कीमत 96,800 रूपए है। लहंगे को ज़िग-ज़ैग गोल्डन एम्बेलिश्ड पैटर्न द्वारा हाईलाइट किया गया था। हिना के इस लुक को सयाली विद्या द्वारा स्टाइल किया गया। हैक्ड एक्ट्रेस ने इस लहंगे के साथ हाफ स्लीव्स वाली यू-नेकलाइन बैकलेस चोली को पेयर किया था। जिसमें गोल्डन थ्रेड वर्क था। उन्होंने अपने इस लहंगे के साथ मैंचिक दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया। वहीं एसेसरीज में हिना ने व्हाइट पर्ल डिटेल्ड गोल्ड टोन्ड मांग टीका, मल्टी लेयर्ड चोकर, ब्रेसलेट और रिंग्स थे। उनकी यह ज्वैलरी बीड्स एन ज्वेल्स, एक्वामरीन और मिनराली स्टोर से आई थे। हिना ने अपने हेयर्स को मिड-पार्टेड कर्ल्स लुक दिया। वहीं मेकअप में सूक्ष्म कोल्ड आईज, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा, गोल्डन आई शैडो और ग्लॉसी रेड लिप टिंट लुक रखा।

ब्लश पिंक लहंगे में करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना ने एक बेहद खूबसूरत ब्लश पिंक लहंगा पहना, जिसे डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने डिज़ाइन किया था। उनके लहंगे में हैवी प्रिंटेड डिजाइनर गोल्डन स्ट्राइप्ड पैटर्न था। करिश्मा के इस लुक को साची विजयवर्गीय द्वारा स्टाइल किया। उन्होंने अपने इस लहंगे को स्लीवलेस प्लेन चोली के साथ पेयर किया और साथ में एक एक मैचिंग दुपट्टा पहना, जिसमें बॉर्डर बेहद ब्यूटीफुल था। संजू अभिनेत्री ने व्हाट जूतियों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं एसेसरीज में उन्होंने पिंक पर्ल डिटेल्ड झूमकियां, पिंक पर्ल और ब्लू स्टोन्स नेकलेस, और रिंग को कैरी किया, जो अनमोल ब्रांड से आए थे। करिश्मा ने अपने हेयर्स साइड-पार्टेड कर्ल्स लुक दिया और मेकअप में सटल कोहल आईज, मस्कारा, शाइनी आईशैडो, हाईलाइटेड पिंक चीकबोन्स और पिंक लिप शेड रखा।

आपको हिना खान और करिश्मा तन्ना में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
