Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ब्लैक फ्लोरल साड़ी में हिना खान का दिखा बेहद खूबसूरत लुक, रक्षाबंधन के लिए है परफेक्ट चॉइस
टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हिना खान अपने लुक्स के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हिना उन एक्ट्रेस की लिस्ट में आती है जो वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। हिना अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों को हैरान करती आईं है। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपना स्टनिंग और स्टाइलिश लुक शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने अपना इंडियन लुक शेयर किया है। इस इंडियन लुक में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक फ्लोरल साड़ी में हिना खान बेहद क्लासी लग रही हैं। हिना खान के इस साड़ी लुक को आप फेस्टिव सीजन में कैरी कर सकती हैं।

ब्लैक फ्लोरल साड़ी में हिना खान
हिना खान ब्लैक फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हिना खान की ये खूबसूरत साड़ी डिजाइनर रबानी एंड राखा ने डिजाइन किया है। जॉर्जेट की साड़ी में एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर लग रही है। बरसात के दिनों के लिए उनका ये आउटफिट एकदम परफेक्ट है। रक्षा बंधन के दिन आप कुछ लाइट पहनना चाहती है तो हिना खान के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट में जॉर्जेट की साड़ी 500 से 1000 रुपए में आराम से मिल जाएंगी। ब्लैक साड़ी पर रेड और ग्रीन फ्लोरल प्रिंट साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे है।

सिंपल साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज
हिना खान ब्लैक और रेड फ्लोरल साड़ी बेहद खूबसूरत लग हैं। वहीं हिना खान ने इस साड़ी को बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। हिना खान ने क्लासी और स्टाइलिश लुक के लिए सिंपल साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज कैरी किया हुआ है। उन्होंने साड़ी से मैचिंग का ब्लाउज कैरी किया है उनके ब्लाउड पर गोल्डन हैवी एंब्रॉइडरी बनी हुई है मैंडरिन कॉलर ब्लाउज में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। आप भी लाइट साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। हिना खान ने हैवी ब्लाउज के साथ ज्वैलरी कैरी नहीं की है।

हिना खान मेकअप और हेयर स्टाइल
हिना खान ब्लैक साड़ी में बेहद आकर्षक लग रही है। हिना खान ने ब्लैक फ्लोरल साड़ी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। सटल मेकअप के साथ उन्होंने कोहल्ड आईज शैडो लगाया हुआ है। मस्कारा लगाकर एक्ट्रेस ने अपना आई मेकअप कंप्लीट किया है। ब्लैक साड़ी के साथ हिना खान ने लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैसी बन हेयर स्टाइल बनाया हुआ है। मैसी बन हेयर स्टाइल और लाइट मेकअप एक्ट्रेस बेहद कमाल की लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
