Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अंकिता लोखंडे के साड़ी लुक के आगे फीका पड़ा हिना खान का बोल्ड वेस्टर्न लुक- जानें कैसे
हिना खान और अंकिता लोखंडे टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। हिना और अंकिता लोखंडे टीवी के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी है। हिना खान और अंकिता लोखंडे लाखों महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन है। हाल ही में दोनों एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक सामने आया है। एक ने ट्रेडिशनल तो एक ने वेस्टर्न लुक शेयर किया है। चलिए देखते हैं किस एक्ट्रेस का स्टाइल है बेहतर।

पिंक कलर की साड़ी में अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया है। उनका ये साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है। पिंक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही है। अंकिता लोखंडे की साड़ी प्रेरणा मेहरा द्वारा डिजाइन किया गया है। अंकिता लोखंडे मॉर्डन टच साड़ी में लाखों फैंस का दिल जी रही है। अंकिता की साड़ी पर हाफ ओप प्लीटिड टेक्सचर के साथ रफल डिजाइन वर्क किया हुआ है। अंकिता लोखंडे के लिए इस लुक को आप पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। अंकिता की इस साड़ी की कीमत 25 हजार रुपए है। अंकिता ने पिंक साड़ी के सात रॉ सिल्क हैवी वर्क वाला ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस साड़ी के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और नेकलेस पहना है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है। एक्ट्रेस ने आई मेकअप में लाइट आईशैडो और काजल का इस्तेमाल किया है। लाइट शेड लिपस्टिक और वेवी हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बॉडीकॉन गाउन में हिना खान
हिना खान टीवी जगत में अपने स्टाइलिश और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में हिना खान रॉयल ब्लू कलर के बॉडीकॉन गाउन में नजर आई हैं। फ्लोरलेंथ बॉडीकॉन गाउन में हिना खान बेहद स्टनिंग और अट्रैक्टिव लग रही है। हिना खान का ऑफ शोल्डर स्वीटहार्ट कट गाउन निकिता टंडन ने डिजाइन किया है। हिना खान ने गाउन के साथ डायमंड नेकलेस कैरी किया है जो उनके लुक में चार चांद लग रहा है। हिना खान ने आउटफिट से मैचिंग का आई मेकअप किया है। ब्लू स्मोकि आई मेकअप उन्हें अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। वेवी हेयरस्टाइल के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।




Click it and Unblock the Notifications
