Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
डेनिम जंपसूट और एनिमल प्रिंटेड जैकेट पहनकर बेहद स्टनिंग अवतार में नजर आई हिना खान
छोटे परदे से बड़े परदे तक का सफर करने वाली हिना खान को आज बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में गिना जाता है। हिना खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट स्टनिंग और स्टाइलिश लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना ने इंस्टा अकाउंट 1 मिलियन पोस्ट की संख्या को पार कर लिया है। ऐसे में अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए, उन्होंने हाल ही में अपने नवीनतम फैशन फोटोशूट को शेयर किया। हैक एक्ट्रेस ने इस लुक में डेनिम जंपसूट को कैरी किया, जिसकी कीमत सिर्फ 5500 Rs है। अपने इस डेनिम जंपसूट में एक स्टाइलिश ट्विस्ट लाने के लिए हिना ने एक लेपर्ड प्रिंटेड जैकेट और रफ़ल व्हाइट टॉप को भी टीमअप किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था हिना का यह लेटेस्ट डेनिम जंपसूट लुक-

इस लुक में हिना ने पफ स्लीव्ड फुल लेंथ डार्क ब्लू डेनिम जंपसूट को स्टाइल किया, जो एएनआई कपड़ों के लेबल से आया था। उनके बॉडी हगिंग सूट में फ्लैप के साथ पैच पॉकेट्स इसके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। वहीं ब्राउन कलर्ड कोरसेट बेल्ट ने उनके पूरे अटायर में एक स्ट्रक्चर एड किया। कसौटी ज़िन्दगी की 2 एक्ट्रेस ने अपने जंपसूट सूट के कुछ बटन खुले रखे थे, जिसमें उनका डेलिकेट व्हाइट ड्रामेटिक टॉप साफतौर पर नजर आ रहा था। हिना खान के व्हाइट टॉप में एंब्रायडरी और व्हाइट रिबन से रफल्स नॉटेड लुक उनके लुक को और भी खास बना रहा था। डेनिम जंपसूट व रफल्स टॉप के साथ लियोपार्ड प्रिंट फ्लफी जैकेट को टीमअप किया। यह

जैकेट क्लोसेट ह्यूस लेबल से आई थी। हिना के इस लुक को साची विजयवर्गीय द्वारा स्टाइल किया गया। हिना ने अपने लुक को एंकल-लेंथ पॉइंट डार्क-ब्राउन हील बूट्स के साथ कम्पलीट किया। ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस ने वरुण रहेजा की Azotiique ब्रांड की गोल्ड टोंड रिंग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। इसके साथ हिना ने पेस्टल शेड नेलपेंट को अपने नेल्स पर अप्लाई किया। वहीं मेकअप फ्रंट में हिना ने फाउंडेशन और कंसीलर के साथ बेस तैयार किया और उसके साथ कोहल आईज, सॉफ्ट ब्लश और मैट पिंक लिप शेड से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं हेयर्स को हिना ने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया।
आपको हिना खान का यह लेटेस्ट डेनिम जंपसूट लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
