Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऑफिस पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है हिना खान का यह व्हाइट ड्रेस लुक
छोटे परदे से बड़े परदे का सफर तय करने वाली हिना खान की गिनती आज के समय में बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस में होती है। पिछले कुछ वक्त में उन्होंने हर किसी को अपने स्टाइलिंग सेंस से इंस्पायर किया है। चाहे केजुअल लुक हो या फिर हॉलिडे लुक या फिर पार्टी लुक, वह हर आउटफिट को बेहद ही स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। इतना ही नहीं, उनका हर लुक पहले से काफी अलग होता है। हाल ही में एक बार फिर हिना ने अपने स्टाइल से सबको आश्चर्यचकित किया। हाल ही में, हैक्ड एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस लुक में हिना ने व्हाइट आउटफिट को कैरी किया था। जिसमें वह बेहद ही एलीगेंट, स्टाइलिश और क्लासी लग रही थीं। उनका यह आउटफिट ऑफिस पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं कैसा था हिना खान का यह व्हाइअ आउटफिट लुक-

इस लुक में हिना खान ने एक फुल-स्लीट नॉट-लैपल प्लंजिंग-नेकलाइन व्हाइट ड्रेस को कैरी किया, जो लैविश एलिस के लेबल से आई थी। उनकी इस प्लेन बॉडी हगिंग शॉर्ट ड्रेस में सटल स्ट्राइप्स पैटर्न था। कसौटी ज़िन्दगी की 2 एक्ट्रेस के इस लुक को सयाली विद्या द्वारा स्टाइल किया गया। हिना ने अपनी इस व्हाइट शॉर्ट बॉडी हगिंग ड्रेस के साथ प्वाइंटेड ब्लश पिंक पम्पस को कैरी किया। जो ऑगस्ट ब्रांड से आई थी। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर-टोन्ड हुप्स और रिंग्स के साथ

एक्सेसराइज़ किया जो डिवाइनस क्रिएशन्स से आया था।
वहीं मेकअप फ्रंट में, हिना ने फाउंडेशन और कंसीलर से मेकअप बेस बनाने के बाद अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को हाईलाइट किया। उन्होंने सटल ब्लैक कोहल, ग्लिटरिंग ब्लू आईशैडो, रेड आईशैडो, मस्कारा, न्यूड पिंक लिप शेड से अपने लुक को स्पाइसअप किया। वहीं हेयर्स में हिना ने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर लुक रखा।
हमें तो हिना खान इस व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। आपको हिना का यह लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
