Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कसौटी में कोमोलिका बनी हिना खान का सामने आया फर्स्ट लुक, ट्रेंड कर रहा है उनका ये लुक

एकता कपूर का फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' टीवी पर दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। शो की अनाउसमेंट के बाद से ही इस बात पर सस्पेंस चल रहा था कि कोमोलिका का किरदार कौन निभाएगा? एकता कपूर ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। सीरियल में सबसे ज्यादा पसंदीदा कैरेक्टर कोमोलिका का फर्स्ट लुक टीवी में सामने आ चुका है। शो में हिना खान पॉप्युलर किरदार कोमोलिका को प्ले करती दिखेंगी।
कोमोलिका बनी हिना का सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खासकर उनके ट्रेडिशनल और मॉर्डन लुक को मिलाकर बनाया गया हिना खान का कोमोलिका का अवतार काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। हिना का ये लुक शो के निर्माता ने खासतौर पर डांडिया और दुर्गापूजा के मौके पर सामने लाए हैं। आइए देखते है कोमोलिका बनी हिना खान का फर्स्ट लुक जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बंजारन लुक में आई नजर
अपने नए लुक में हिना खान बंजारन के लुक में नजर आई हैं। हिना ब्लैक और सिल्वर लहंगा, नथ, नेकलेस, झुमका और कमर बंध पहने दिखाई दे रही हैं। बिहार का बेवाकपन और बंगाल की अदाएं संजोए हुए हिना खान कमाल की लग रही है। खुले बालों में उनका किरदार काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

बंगाली और बिहारी टच
शो में हिना का लुक बिहारी और बंगाली बाला का मिक्स लुक है, प्रोमो में देख सकते हैं कि कोमोलिका ने, ब्लैक और सिल्वर रंग का आउटफिट पहना हुआ है। जिसमें उनका बैकलेस ब्लाउज काफी अट्रेक्ट कर रहा है। इसमें सिंगल डोरी और भारी रंगीन लटकन का काम किया हुआ है। आप इस लुक को आप गरबा के साथ दुर्गा पूजा में भी कैरी कर सकते हैं।

ब्लाउज डिजाइन बना ट्रेंड
हिना के इस लुक से इंस्पार्यड होकर कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही मार्केट में इस पॉप्युलर किरदार के यानी कोमोलिका के ब्लाउज डिजाइन जल्द आपको देखने को मिल सकते है। सिंगल डोरी के साथ बैकलेस ब्लाउज जल्द ही फेस्टिव और वेडिंग सीजल में ट्रेंड बन जाएगां।

दिखा सिगनेचर स्टाइल
हिना से पहले ये किरदार उर्वशी ढोलकिया ने प्ले किया था। उस समय भी ये किरदार काफी पॉपुलर रहा था। प्रोमो में नई कोमोलिका यानी हिना खान पुरानी कोमोलिका यानी उवर्शी की तरह अंगुलियों से बालों को कर्ल बनाती नजर आती है। जो कि इस कैरेक्टर का सिगनेचर स्टाइल था।
View this post on InstagramBihar ka bewagpan aur bengal ki adaa .... welcome @realhinakhan as KOMOLIKA 💋💋💋❤️🙏🏼🙏🏼🙏🏼💖👍🏼
A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on
प्रोमों में देखिएं हिना का लुक
प्रोमो में भी दिखाया गया था कि कैसे उनके इस लुक के लोग दीवाने हो जाते हैं। वह पहली बार किसी सीरियल में निगेटिव किरदार निभाती हुई देखी जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
