Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
येलो सूट में बेहद खिली-खिली नजर आ रही हैं हिना खान
रमज़ान का पवित्र महीना 13 अप्रैल 2021 की शाम से शुरू हुआ था। ऐसे खास मौके पर टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना ख़ान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों को ’रमज़ान करीम’ की शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं, हैक्ड एक्ट्रेस ने इस बात की झलक भी दी कि कैसे उन्होंने घर पर उत्सव मनाया, उनकी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह पीले रंग के एक एथनिक सूट में नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं, हिना को खजूर से भरी थाली पकड़े हुए और प्रशंसकों को भेंट करते हुए भी देखा गया। इस बात में कोई शक नहीं है कि वह बहुत सुंदर लग रही थी। तो, आइए हम उसकी पोशाक पर करीब से नज़र डालें और इसे फेस्टिवल गोल्स के लिए डिकोड करें-

तो, इन तस्वीरों में, हिना खान एक ब्राइट येलो एथनिक सूट में नजर आ रही हैं। उनके सूट में एक चौथाई आस्तीन वाली गोल कॉलर वाली कुर्ती थी, जिसमें आस्तीन पर और नेकलाइन पर गोल्डन एंब्रायडिड वर्क किया गया था। उसने अपने सिर के ऊपर एक समान रूप से सुंदर दुपट्टा लपेटा, जिसमें एक डिजाइनर कट बॉर्डर था। उसका ज्वैलरी गेम भी काफी स्ट्रांग था। कसौटी ज़िन्दगी की 2 एक्ट्रेस ने प्यारी सी गोल्ड टोंड झुमकी और सिल्वर और गोल्डन क्रिस्टल डिटेल्स ब्रेसलेट को कैरी किया, जिसमें रिंग अटैच्ड थी। उन्होंने ब्लू नेल पेंट लगाया था। साथ ही अपने दूसरे हाथ की उंगली में ब्लू स्टोन्ड रिंग को पहना था।
वहीं मेकअप फ्रंट पर, फाउंडेशन और कंसीलर के मिनिमल एप्लीकेशन के साथ हिना ने अपने लुक को नेचुरल ही रखा। उन्होंने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को हाइलाइटर द्वारा थोड़ा हाइलाइट किया। फिल्ड ब्रो, ब्लैक कोहल, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा, ऑरेंज शेड आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश का एक टिंट और पिंक लिप शेड से अपने लुक को कंप्लीट किया। द हैक्ड एक्ट्रेस ने साइड-पार्टिशन के साथ अपने हेयर्स को वन शोल्डर ओपन लुक दिया।
हिना खान का ये ट्रेडिशनल लुक हमें बेहद पसंद आया। आपको उनका यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
