Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सब्यसाची के लहंगे में दीपिका से ज्यादा खूबसूरत नजर आई ईशा अंबानी, देखिए प्री वेडिंग लुक

ईशा अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मुकेश अंबानीऔर नीता अंबानी की बेटी ईशा अपने दोस्त आनंद पीरामल से 12 दिसंबर को मुंबई में अपने घर एंटीलिया में 7 फेरे लेंगी। शादी से पहले गृह शांति पूजा रखी गई थीं, जिसमें ईशा का रॉयल लुक सामने आया है। ईशा अंबानी इस पूजा में सब्यासाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में नजर आ रही है।

सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पर ईशा के इस लुक को शेयर करते हुए इस ड्रेस की डिटेलिंग में बताया है कि ईशा के इस बंधेज गोटा-पट्टी लहंगे में हैंड एंब्रॉयड्री तिल्ला वर्क का काम किया है।
लहंगे के साथ-साथ ईशा ने सब्यसाची कलेक्शन की हेरिटेज ज्वैलरी पहनी हुई है। जो उन पर खूब जंच रही है। उन्होंने हीरे और जाम्बियन पन्ना से जुड़ा नेकलेस और इयरिंग्स पहने हुए हैा। सब्यसाची के इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिल रही हैं। यकीनन ईशा भी इस लुक में किसी रॉयल प्रिसेंस से कम नजर नहीं आ रही है।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित घर में 12 दिसंबर को होगी। जहां परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। इससे पहले सितंबर में इटली के लोक कोमो में ईशा की सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।



Click it and Unblock the Notifications
