Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
मिक्स एंड मैच करके ईशा अंबानी ने पहनी खूबसूरत सिल्क साड़ी, वेडिंग सीजन के लिए है परफेक्ट अटायर
मुकेश अंबानी ने गुरुवार रात को प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड गैलरी में हुई ये दिवाली पार्टी खास तौर पर मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर्स के लिए आयोजित की गई थी, इसलिए इसमें कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी नजर नहीं आए। इस पार्टी में ईशा अंबानी ने पहुंचकर अपनी सादगी भरे लुक से चार-चांद लगा दिए। पार्टी में ईशा अपनी सास स्वाति पीरामल के साथ पहुंचीं। इस दौरान ईशा के एथनिक लुक ने सबका ध्यान खींच लिया, वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

ईशा ने इस मौके पर डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई फ्लोरल और सिल्वर जरी बॉर्डर वाली पेस्टल एक्वामरीन साड़ी और मरून कलर के वेलवेट ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थी। ईशा ने अपने लुक को एमरल्ड बीड्स वाले गोल्ड नेकलेस से कम्प्लीट किया। ईशा का ये लुक कम्प्लीट वेडिंग वाइब्स दे रहा था। वैसे ईशा के इस लुक में नोटिस करने वाली एक खास बात ये थी उनकी साड़ी का मरुन कलर का वेलवेट ब्लाउज, जो ईशा ने साड़ी के साथ मिक्स एंड मैच करके पहना था।

ये सलमा सितारों से सजा ब्लाउज ईशा ने अपने वेडिंग फंक्शन रिसेप्शन के दौरान पहना था। इसमें खास बात ये थी कि जिस वेलवेट लहंगे के मैच का ये ब्लाउज था, उसे भी भी डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। खैर, एक बात तो माननी ही पड़ेगी लहंगे का ये वेलवेट ब्लाउज ईशा की साड़ी के साथ खूब जंच रहा था। पार्टी में मुकेश अंबानी के बड़े बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका भी नजर आए। ईशा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ईशा ने बीते साल दिसंबर में आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई थी।



Click it and Unblock the Notifications
