Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
ट्रेडिशनल गुजराती ब्राइड लुक में दिखी ईशा अंबानी, आनंद ने पहनी मैचिंग शेरवानी
देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी 12 दिसम्बर को मुंबई स्थित अपने घर 'एंटीलिया' में आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के कई जाने माने चेहरों ने शिरकत की। शादी के बाद इस न्यूली मैरिड जोड़े की फोटोज सामने आई है। जिसमें ये दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। दुल्हन बनी ईशा काफी खूबसूरत सी नजर आ रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी इस साल की ग्रैंड इवेंट में से एक है। शादी में इस कपल एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे से ड्रेस कॉर्डिनेट कर रखा था।

ईशा अंबानी ने अपने खास दिन के लिए डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का गोल्डन लहंगा पहना हुआ था।वहीं आनंद पीरामल, बेज कलर के शेरवानी में नजर आए। ईशा ने हैवी डायमंड जूलरी पहनी हुई थी, इसके अलावा ईशा ने अपने ब्राइडल लुक को पारम्पारिक दुल्हन की तरह माथे और आंखों के आसपास लाल बिंदी से पूरा किया था।

पुराने जमाने में दुल्हनों को इस तरह से सजाया जाता था। गुजरात में आज भी ये पराम्परा कायम है। गुजराती दुल्हनें माथे पर बड़ी बिंदी और आंखों के ऊपर छोटी बिंदियों से अपना शृंगार पूरा करता है।

ईशा अंबानी के बाद हो सकता है कि आने वाले समय ये शृंगार का तरीका फिर से ब्राइडल मेकअप में ट्रेंड बनकर वापिस लौटे।

शादी में ईशा अंबानी और आनंद पीरामिल के वेडिंग आउटफिट्स कलर और वर्क में आपस में पूरी तरह से मेल खा रहे थे। इस मौके पर गुजराती ब्राइड की तरह ईशा ने लाल रंग की बांधनी दुपट्टा के एक और कैरी कर रखा था। गुजराती परम्परा के अनुसार दुल्हन शादी वाले दिन लाल और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन की पारम्पारिक साड़ी पहनती है।

ईशा ने भी ट्रेडिशनल को फॉलो करते हुए , क्रीम और गोल्डन कलर के लहंगे के साथ एक और लाल रंग के चुंदड़ी डिजाइन के दुप्ट्टे को कैरी किया हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications
