Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
ITA Awards 2021: रेड कार्पेट पर शिवांगी जोशी, सुरभि चंदना समेत टीवी एक्ट्रेसेज का दिखा ग्लैमरस लुक
20 वें इंडियन टेलीविजन अकेडमी का आयोजन मुंबई में हुआ है। अवॉर्ड्स नाइट्स में टीवी की टॉप एक्टर और एक्ट्रेस शमिल हुए हैं। 20 वें अवॉर्ड समारोह को मनीष पॉल ने होस्ट किया है। मनीष पॉल ने पांचवी बार इस अवॉर्ड शो को होस्ट किया है।

इस साल आईटीए को 20 साल हो गए हैं। 20 साल के मौके पर भव्या अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया है। आईटीए अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर एक्ट्रेस का खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देखने को मिला है। चलिए देखते हैं एक्ट्रेस का स्टाइलिश और फैशनेबल लुक।

सुरभि चंदना
सुरभि चंदना ने 20 वें इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड्स रेड कारपेट पर ब्लैक और पिंक कलर फिश कट गाउन पहना हुआ है। सुरभि चंदना फिश कट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक और ब्लैक गाउन के साथ एक्ट्रेस ने लाइट शेड लिपस्टिक और शिमरी आई मेकअप किया हुआ है। सुरभि चंदना ने गाउन के साथ मेसी बन हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है।

क्रिस्टल डिसूजा
रेड करपेट पर एक्ट्रेस क्रिस्टेल डिसूजा का ग्लैमरस लुक देखने को मिला है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो क्रिस्टल ने सीक्वेंस बॉडसूट कैरी किया हुआ था। गोल्डन आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने स्मोकी आई मेकअप और लाइट शेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। खुले बालों में एक्ट्रेस का लुक लाखों फैंस को इंप्रेस कर रहा है।

मुनमुन दत्ता
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता का ग्लैमरस लुक रेड कारपेट के लिए परफेक्ट हैं। रेड कारपेट पर मुनमुन येलो कलर के शॉर्ट ड्रेस में नजर आई हैं। वन शोल्डर येलो सीक्वेंस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मुनमुन दत्ता ने अपने आउटफिट के साथ हाई बन हेयर स्टाइल कैरी किया हुआ है। रेड लिपस्टिक में उनका लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नयारा और कार्तिक के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है। रेड कारपेट पर दोनों का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। शिवांगी जोशी रेड कारपेट पर लाइट शेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आई हैं। शिवांगी का ये क्यूट लुक फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं मोहसिन खान ग्रे और ब्लैक कलर के सूट पैंट में नजर आएं है।

श्वेता तिवारी और उर्वशी ढोलकिया
20 वें इंडियन टेलीविजन अकेडमीअवॉर्ड्स नाइट्स में श्वेता तिवारी और उर्वशी ढोलकिया का बोल्ड लुक देखने को मिला है। प्ररेणा और कोमोलिका रेड कारपेट पर एक साथ नजर आएं थे। श्वेता तिवारी ने ब्लैक स्लिट गाउन पहना हुआ था। वहीं उवर्शी ने ग्रे कलर की साड़ी पहनी हुई थी। वन शोल्डर ब्लैक गाउन में श्वेता तिवारी का बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आया है। ब्लैक आउटफिट के साथ उन्होंने स्मोकि आई मेकअप और ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। वहीं उवर्शी ने ग्रे साड़ी के साथ न्यूड पिंक लिपस्टिक और शिमरी आई मेकअप किया है।



Click it and Unblock the Notifications