Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
भारत दौरे पर इवांका ट्रंप ने पहनी पुरानी ड्रेस, लाखों में है इसकी कीमत
भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी फैमिली पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए खासतौर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम 'नमस्ते ट्रंप' में जहां मेलानिया ट्रंप सफेद रंग के जंपसूट में काफी फॉर्मल दिखीं तो वहीं इवांका ट्रंप इस मौके पर हल्के नीले रंग की ड्रेस पहने नज़र आईं जिस पर गुलाबी रंग के फूल बने हुए थे। हर तरफ इवांका ट्रंप के लुक और ड्रेसिंग की खूब तारीफ हो रही थी।

वैसे आपको बता दे डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और पत्नी मेलानिया स्टाइल के मामले में किसी भी हॉलीवुड एक्ट्रेस से कमत्तर नहीं हैं। भारत दौरे के दौरान दोनों की ड्रेसिंग सेंस और फैशन की काफी तारीफे हो रही हैं। सोशल मीडिया में भी दोनों की काफी तस्वीरें छाई हुई हैं। लेकिन सोशल मीडिया में इवांका ट्रंप की एक फोटो बहुत वायरल और शेयर हो रही हैं।

जिसमें वो फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि भारत दौरे से पहले भी इवांका न्यूयॉर्क के एक ब्रांड प्रोजोआ शॉउलर की ये ड्रेस पहने नज़र आ चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने यह ड्रेस पिछले साल अपने अर्जेटीना के दौरे पर पहनी थी। इस ड्रेस की कीमत 1.7 लाख (2, 385 डॉलर) बताई जाती है। इवांका के अहमदाबाद में आते ही उनकी पिछले साल की यह तस्वीर वायरल होने लगी।

इवांका के ये ड्रेस पहनने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने पहले पहनी हुई ड्रेस दोबारा पहनी। पिछली बार जब इवांका ने ये ड्रेस पहनी थी तो उसके साथ बेबी ब्लू रंग के जूते और छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने थे। उस समय उनके बाल भी छोटे थे।

इस बार इवांका ने इस ड्रेस के साथ अपनी एक्सेसरीज को रिपीट नहीं किया हैं। उन्होंने लाल रंग के जूते पहने हैं। इवांका ने अपनी इस वी-नेक टाई हैंगिंग डिटेल और राउंड स्लीव्स वाली इस ड्रेस के साथ क्लासी इयररिंग्स पहनी हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications
