Latest Updates
-
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
इटली में इंटरनेशनल ब्रांड Dolce & Gabbana के लिए जयपुर के प्रिंस पद्मनाभ सिंह ने किया वॉक
इंटरनेशनल ब्रांड डॉल्से एंड गब्बाना डीएंडजी की ओर से मिलान, इटली में अपना समर 2019 कलेक्शन पेश किया गया। इस शो में जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ रैम्प वॉक की। इस मौके पर पद्मनाभ सिंह काफी स्टाइलिश और रॉयल लुक में नजर आए।
डिजाइनर डोमेनिको डॉल्से ने शो के लिए पद्मनाभ सिंह को स्टाइल किया था। इटली की अभिनेत्री मोनिका बेलुची ने इस शो की शुरुआत की और सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने समापन किया।

वैसे आपको बता दे कि पद्मनाभ 19 साल की उम्र में ही भारत की तरफ से वर्ल्ड कप पोलो खेल चुके हैं। वो अभी तक के सबसे कम उम्र के इंडियन ओपन पोलो कप के विजेता रह चुके हैं। इसके अलावा वो 19 साल की उम्र में ही भारत की राष्ट्रीय पोलो टीम के कप्तान बन चुके हैं। इतना ही नहीं वो इससे पहले फोर्ब्स की 30 अंडर 30 सेलिब्रिटिज में भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं और उन्हें 'प्रिंस ऑफ पोलो' के नाम से भी जाना जाता है।
अप्रैल 2011 में सिर्फ 12 साल की उम्र में पद्मनाभ सिंह का जयपुर के राजघराने का उत्तराधिकारी के तौर पर राजतिलक हो चुका है। फिलहाल पद्मनाभ सिंह न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications