Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जान्हवी कपूर और नेहा धूपिया ने पहना एक जैसा ब्लैक काफ्तान, आपको किस लुक आया पसंद
जब बात स्टाइल की हो तो महिलाओं के पास ऑप्शन्स की कमी नहीं है। ऐसे कई आउटफिट्स होते हैं, जो ना केवल आपके लुक को यूनिक बनाते हैं, बल्कि यह काफी कंफर्टेबल भी होते हैं। इन्हीं में से एक है काफ्तानं। आमतौर पर, काफ्तान को महिलाएं गर्मियों में पहनना अधिक पसंद करती हैं, लेकिन वास्तव में आप इसे कभी भी आसानी से पहन सकती हैं। इन दिनों वेलवेट काफ्तान भी काफी चलन में हैं, जो आपके लुक को रॉयल बनाते हैं और आप इन्हें सिर्फ हॉलिडे पर ही नहीं, बल्कि प्री-वेडिंग फंक्शन्स में भी आसानी से पहन सकती है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड डीवाज भी इसे कैरी करना काफी पसंद करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नेहा धूपिया और जान्हवी कपूर के ब्लैक काफ्तान लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप भी आसानी से स्टाइल इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

नेहा धूपिया
हाल ही में नेहा धूपिया ने ब्लैक वेलवेट काफ्तान में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो उन्होंने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की संगीत नाइट के समय पहना था। यह काफ्तान सुरीना चौधरी द्वारा डिजाइन किया गया था और इस फ्लोर लेंथ आउटफिट में वी-नेकलाइन है और नेकलाइन पर पिंक कलर से एंब्रायडरी की गई थी, जो काफ्तान के लुक को और भी अधिक स्टाइलिश बना रही है। नेहा धूपिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आम्रपाली की ज्वैलरी को पेयर किया।

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने भी इसी ब्लैक कलर वेलवेट काफ्तान को अपने लुक का हिस्सा बनाया। इस लुक में वह यकीनन बेहद ही प्यारी लग रही थी। हालांकि, अपने लुक में जान्हवी ने खूबसूरत स्टेटमेंट ईयररिंग्स स्टाइल किए है और मेकअप में उन्होंने आईज पर अधिक फोकस किया था। जो उनके लुक को बेहद खास बना रहा था।
तो आपको इन दोनों में से किस डीवा का ब्लैक वेलवेट काफ्तान लुक अधिक अच्छा लगा? यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications