Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Sonam Kapoor wedding: मेंहदी से लेकर रिसेप्शन तक अपने स्टाइल से छा गई जाह्नवी कपूर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड में रही। मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक की सारी फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। सोनम की वेडिंग में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। सोनम की वेडिंग की फंक्शन की pics सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।
शादी की कवरेज और दूल्हा-दुल्हन के अलावा मेहमानों और मीडिया की आंखें जिस एक शख्स पर टिकी हुई थी, वो थी जान्हवी कपूर। जी हां, सोनम की शादी में सोनम और आनंद के अलावा जान्हवी कपूर के फैशन और उनके ड्रेसिंग सेंस की खूब चर्चा रही। चाहे बात संगीत की हो या रिसेप्शन की, जान्हवी ने अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस से एक बात साबित कर दी कि उन पर हर लुक खूब जंचता है।
सोनम की वेडिंग में जान्हवी ने मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक के फंक्शन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स में नजर आई थी, आइए देखते है सोनम की शादी में जान्हवी के लुक।

मेहंदी सेरेमनी में कूल लुक
जाह्नवी कपूर ने सोनम कपूर के शादी में डिजाइनर Manish Malhotra की डिजाइनर शरारा-कुर्ती पहनी हुई नजर आई। इस पूरे आउटफिट में गोल्डन एंब्रॉयडरी की हुई थी, जो दिन की सेरेमनी के हिसाब से बिल्कुल कूल लुक दे रही थी। इसे साथ जाह्नवी ने मैचिंग दुपट्टा और कानों में झुमके पहन कर अपना ये लुक कंप्लीट किया। इन दिनों स्टाइलिश लॉन्ग कुर्तियों की डिमांड काफी बढ़ रही है। वैसे भी जान्हवी को कई बार कुर्तियों में देखा गया है। जान्हवी कपूर की सेक्सी कुर्तियां देखकर आप भी गाना शुरु कर देंगे.. तेरी कुर्ती सेक्सी लगदी वे...

संगीत सेरेमनी में सिंपल लुक
सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी की थीम ऑफ व्हाइट कलर थी। थीम को ध्यान रखते हुए जाह्नवी कपूर ने संगीत के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर किया हुआ ऑफ वाइट कलर का लहंगा पहना था और लहंगे को मैच करते हुए सेक्सी चोली पहनी थी। जाह्नवी जितनी सिंपल दिखती हैं उतना ही सिंपल और खूबसूरत उनका लहंगा नजर आ रहा था। इस पर उनका कुंदन मीणा का जड़ाऊ ज्वैलरी उन पर पर खूब जंच रही थी।

शादी में ट्रेडिशनल लुक
सोनम के आनंद कराज सेरेमनी के दौरान जाह्नवी ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का लहंगा और चोली इसके साथ लाइट ब्लू कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था। इस पूरे लहंगे पर हैवी हैंडमेड वर्क किया हुआ था।अपने इस लुक कम्प्लीट करने के लिए जान्हवी ने जड़ाऊ नैकपीस पहना था। नैकपीस को मैच करते हुए पर्ल मांगा टीका और ईयररिंग्स पहने थे। हाथ में ड्रेस को मैच करते हुए पोटली पर्स कैरी किया हुआ था। 'Mom' के लिए मां की साड़ी में 'National Film Award' लेने पहुंची जान्हवी और खुशी


रिसेप्शन में shimmery लुक
जाह्नवी कपूर ने रिसेप्शन पार्टी पर एकदम लाइट ब्लू कलर का shimmery लहंगा पहना हुआ था, जिसके साथ बड़ा ही सेक्सी मैचिंग ब्लाउज था। उन्होंने दुपट्टे को हाथों में कैरी कियाा था। यह लहंगा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। जाह्नवी ने हर बार की तरह मेकअप भी वैसा ही लाइट रखा है। बालों को खुला छोड़ा है और कानों में बड़े danglers पहने हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
