Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
सस्टेनेबल फैशन की मिसाल है जान्हवी कपूर, स्मार्टली करती हैं कपड़ों को रिपीट
बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा ही अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह क्या पहनते हैं और उसे कैसे कैरी करते हैं, यह अक्सर न्यूज बन जाता है और शायद यही कारण है कि सेलेब्रिटीज जब भी बाहर निकलते हैं तो वह हमेशा ही एक न्यू आउटफिट में नजर आते हैं। लेकिन बदलते दौर में, अब सेलेब्स की सोच काफी बदलने लगी है। अब वह अपने कपड़ों को रिपीट करने में इतना गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे में वह कहीं ना कहीं सस्टेनेबल फैशन को अधिक प्रमोट करते हैं। सस्टेनेबल फैशन का सबसे पहला स्टेप है कि आपके पास पहले से मौजूद चीज़ों का पुनः उपयोग करना। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज गर्व के साथ अपने आउटफिट्स को रिपीट करते नजर आ रहे हैं। इसकी एक मिसाल है जान्हवी कपूर, जिन्होंने अपने एक ही टॉप को दो बार अलग-अलग शॉर्ट्स के साथ स्टाइल किया और अपने लुक को खास बनाया।

हाल ही में जाह्नवी कपूर व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स में बाहर नजर आईं। इस लुक में उन्होंने अपने हेयर्स को ओपन रखा है और मेकअप नहीं किया था। उनका यह लुक पूरी तरह से कैजुअल था। उन्होंने वी-शेप्ड नेक और एंब्रायडिड कॉटन व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ स्काई ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और ब्लैक स्नीकर्स पेयर किए। डे आउट के लिए यह लुक काफी सिंपल और कंफर्टेबल था।

हालांकि, यह पहली बार नहीं था, जब जान्हवी ने इस व्हाइट एंब्रायडिड टॉप को स्टाइल किया हो। इससे पहले भी उन्होंने उन्होंने अर्थ डे पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके वह बीच पर चिल करते हुए और सनसेट का आनंद ले रही थीं। इस तस्वीर की खास बात यह थी कि इसमें भी उन्होंने इसी व्हाइट टॉप को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया था। उस समय भी उन्होंने इस टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट को स्टाइल किया था, हालांकि यह शॉर्ट्स डार्क कलर की थी।

हमें लगता है कि जान्हवी को अपने कपड़े बहुत पसंद हैं और उन्हें दोहराने में कोई झिझक नहीं है। और इस तरह जान्हवी यकीनन यंग जेनरेशन सेलेब्स व आम लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन हैं।



Click it and Unblock the Notifications
