Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
रिया कपूर के रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर, शनाया और खुशी का दिखा सुपर हॉट अवतार, देखें कपूर सिस्टर्स का बोल्ड लुक
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की है। रिया और करण की शादी अनिल कपूर के घर पर पंजाबी रिति-रिवाज से हुई है। शादी के बाद रिया और करण की रिसेप्शन पार्टी रखी गईं।

रिसेप्शन पार्टी में शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुश कपूर का बोल्ड लुक देखने को मिला है। रिसेप्शन पार्टी में कपूर सिस्टर्स ने अपने हॉट लुक और स्लिम फिगर से पार्टी में आग लगा दी है। चलिए देखते हैं कपूर सिस्टर्स का स्टनिंग और हॉट लुक। ( फोटो साभार- योगेन शाह इंस्टाग्राम)

ऑफ शोल्डर ट्यूब टॉप और सीक्वेंस पैंट में जाह्नवी कपूर
रिया कपूर के रिसेप्शन पार्टी में कपूर सिस्टर्स का वेस्टर्न लुक देखने को मिला है। जाह्नवी कपूर रिया की रिसेप्शन पार्टी में ऑफ-शोल्डर आइसी-ब्लू ट्यूब टॉप और व्हाइट सीक्वेंस पैंट में नजर आईं है। स्ट्रेट फिट पैंट और क्रॉप टॉप में जाह्नवी कपूर ने अपना फिगर जमकर फ्लॉन्ट किया है। इस स्टनिंग आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट नेकपीस, चिक रिंग्स और स्टनिंग स्टड्स कैरी किया है।

जाह्नवी कपूर मेकअप
रिया कपूर के रिसेप्शन नाइट में जाह्नवी कपूर का बोल्ड लुक चर्चा में बना हुआ हैं। एक्ट्रेस ने बोल्ड ट्यूब टॉप के साथ स्ट्रेट पैंट पहनी हुई है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने पोनी टेल हेयरस्टाइल बनाया है। वहीं उनका मेकअप पिंक शेड का है। एक्ट्रेस के चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। जाह्नवी कपूर ने स्मोकि कोहल आई मेकअप किया हुआ है। चीकबोन्स पर हाइलाइर लगाया हुआ है। पिंक ब्लशर और पिंक लिपस्टिक लगाकर एक्ट्रेस ने अपना मेकअप कंप्लीट किया है।

बैकलेस आउटफिट में शनाया कपूर
शनाया कपूर का हॉट लुक भी काफी चर्चा में बना हुआ है। शनाया कपूर का ये ब्लैक बैकलेस अवतार जाह्नवी कपूर के लुक को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी में शनाया कपूर ने ब्लैक कलर का बैकलेस हाई थाई स्लिट ड्रस पहना हुआ है। सिल्ट ड्रेस में शनाया कपूर काफी कॉन्फिडेंस लग रही हैं। शनाया के आउटफिट की बात करें तो शनाया ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप पहना हुआ है। इस टॉप के साथ उन्होंने स्ट्रक्चर्ड ब्लैक स्कर्ट कैरी किया है। ब्लैक स्ट्रैप वाली हील के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फोटो साभार- योगेन शाह इंस्टाग्राम

शनाया कपूर मेकअप
शनाया कपूर ने ब्लैक ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। शनाया ने ब्लैक आउटफिट के साथ शानदार मेकअप कैरी किया है। शनाया ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। उन्होंने कोहल आई मेकअप किया है। पिंक ब्लशर और पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शनाया ग्लोइंग लुक के लिए हाइलाइट का इस्तेमाल किया है। सिंपल पोनी टेल बनाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फोटो साभार- योगेन शाह इंस्टाग्राम

व्हाइट ड्रेस में खुशी कपूर
खुशी कपूर व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। डीप नेकलाइन व्हाइट ड्रेस के साथ खुशी ने व्हाइट हील पहनी हुई है। खुशी ने भी शनाया और जाह्नवी कपूर की तरह पिंक लुक मेकअप कैरी किया हुआ है। व्हाइट आउटफिट के साथ पिंक लिपस्टिक और कर्ली हेयर में खुशी बेहद स्टनिंग लग रही हैं। खुशी ने अपने व्हाइट आउटफिट के साथ पिंक पर्स कैरी किया हुआ हैं।



Click it and Unblock the Notifications