Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कनाडा PM की पत्नी का देसी लुक देखकर, आप भी गा उठेंगे.. "तेनू सूट सुट कर दा..."
आठ दिवसीय भारत दौरे पर आएं कनाडियन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो परिवार संग जब साबरमती आश्रम पहुंचे तो जस्टिन ट्रूडो का पूरा परिवार पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आया। इस दौरान ट्रूडो की पत्नी सोफिया चंदेरी सूट में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस सूट को भारतीय डिजाइनर अनीता डोंगरे ने विशेष तौर पर सोफिया के लिए तैयार किया था। चंदेरी का पीला सूट कनाडियन पीएम की पत्नी खूब जंच रहा था। इनके इस देसी लुक अवतार को देख पंजाबी सॉन्ग तेनु सूट सुट कर दा.. याद आ गया।

अनिता की प्रतिक्रिया
अनीता डोंगरे ने अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए कहा है कि बहुत खुश हूं कि खूबसूरत सोफिया ने हमारे द्वारा डिजाइन किया गया चंदेरी का पीला सूट पहना। इतनी बड़ी ग्लोबल पर्सनेलिटी ने हमारे कलेक्शन में से ड्रेसेज को चुना है, यह हमारे लिए बहुत अच्छा सरप्राइज था।

भारतीय रंग में दिखें
साबरमती आश्रम में ट्रूडो की पत्नी सोफिया चरखा चलाते हुए भी नजर आईं। साबरमती आश्रम में थोड़ा वक्त गुजारने के बाद ट्रूडो ने अपने परिवार के संग गांधीनगर के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पर्ल जरदोजी का काम
इस कुर्ते पर अनिता डोगरे का सिगनेचर स्टाइल देखने को मिल रहा था। इस आउटफिट पर ट्रेडिशनल गोटा पत्ती वर्क के साथ ही पर्ल जरदोजी का काम किया हुआ था

मुंबई और अमृतसर का दौरा
आठ दिवसीय दौरे पर ट्रूडो ने पहले आगरा का ताजमहल घूमा, फिर वो अहमदाबाद पहुंचे। अब इसके बाद मुंबई और अमृतसर जाएंगे।

केट मिडलटन भी पहन चुकी है अनिता डोगरे के डिजाइन को
ये पहली बार नहीं है कि किसी देश की इतनी बड़ी पर्सनेलिटी ने अनिता डोगरे की डिजाइन को खुद के लिए चुना हैं। इससे पहले 2016 में द डचेज ऑफ केम्ब्रिज केट मिडलटन भी अपने भारत यात्रा के दौरान अनिता डोगरे की डिजाइनर ड्रेस में नजर आ चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
