Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
काजल अग्रवाल ने पहनी पीले रंग की सेक्सी गॉर्जियस साड़ी, सगाई के लिए ली थी ये साड़ी
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पोस्ट-वेडिंग पति गौतम किचलू के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। ये तस्वीरें शादी से पहले की है, पर अब काजल ने इन फोटोज में उनकी साड़ी के पीछे की बैकग्राउंड स्टोरी भी शेयर की है। दरअसल, काजल का यह लाजवाब यलो साड़ी चार महीने पहले लॉकडाउन के बीच यानी जून में तैयार किया गया था। अब मैचिंग मास्क पहने काजल ने पति संग ये प्री-वेडिंग फोटोज शेयर किए हैं। काजल ने अब इन तस्वीरों को शेयर कर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद कहा है।

दरअसल, काजल की सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा ने लॉकडाउन के बीच इस खूबसूरत नेट की साड़ी को तैयार किया था। जिसको लेकर काजल ने सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है। पीले रंग की नेट की साड़ी के साथ काजल मैचिंग मास्क पहनकर तैयार हैं। वहीं उनके पति गौतम किचलू ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। जिसे वो मैचिंग मास्क के साथ पूरा करते दिखे।
काजल की इस नेट की साड़ी पर बहुत ही लाइट वर्क किया गया है। सिल्वर बॉर्डर के साथ पल्ले पर फ्लॉवर की कढ़ाई की गई है। वहीं ब्लाउज कंप्लीट थ्रेड वर्क वाला है। जिसके बैक साइड पर मोतियों की लड़ियों का इस्तेमाल कर इसे बेहद खास लुक दिया गया है। जबकि काजल ने इस हल्की-फुल्की साड़ी को हैवी गोल्डन पर्ल ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्तूबर को गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद ही काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ कई सारी तस्वीरें साझा की हैं और लिखा था- और बस, मिस से मिसेज तक।

ता दें कि शादी वाले दिन काजल अग्रवाल ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया लहंगा पहना था। जिस पर गुलाबी और लाल रंग के घने फूलों की डिजाइन वाला वर्क किया गया था। हैवी ज्वैलरी के साथ काजल का लार्जर देन लाइफ कलीरा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। वहीं गौतम किचलू ने काजल से मैचिंग करती हुई गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications
