Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ग्रीन साड़ी पहनकर कंगना ने दिया Environment Day पर खास मैसेज
कंगना रनौत को सुर्खियों में रहना खूब आता है। क्वीन एक्ट्रेस कंगना हर बार अपनी बात बेबाक तरीके से रखती हैं। हालांकि,इस बार कंगना ने नेपोटिज्म या हिंदी फिल्म इंडस्टी में कामुकता को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन वो एक ऐसे मुद्दे का हिस्सा बनी हैं जिससे हर कोई जुड़ा है। दिया मिर्जा की तरह कंगना ने भी विश्व पर्यावरण दिवस यानि की आज प्लास्टिक बैग के प्रयोग के विरोध में अपना समर्थन दिया। कंगना ने ये काम भी पूरे स्टाइल के साथ किया।
कंगना ने अपने सिर पर पॉलीथिन बैग पहन लिया जिस पर लिखा था ' स्टॉप प्लास्टिक सफोकेशन’। हालांकि, इसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी लेकिन कंगना ने अपनी बात को बड़े ही रोचक तरीके से लोगों तक पहुंचाया है।

इस तरह का मैसेज देने का इससे अच्छ तरीका शायद और कोई नहीं हो सकता है। हालांकि, कंगना ने ना केवल इस मैसेज को दिलचस्प तरीके से लोगों तक पहुंचाया बल्कि वो इस मौके पर बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं। हल्के हरे रंग की साड़ी विश्व पर्यावरण दिवस पर कंगना पर खूब जच रही थी। उनकी साड़ी पर गुलाबी, सफेद और काले रंग के फ्लोरल प्रिंट्स थे और इकसे साथ हरे रंग का स्लीवलेस ब्लाऊज़ बहुत सुंदर लग रहा था।
शायद अगर कंगना किसी और रंग का ब्लाउज़ पहनती तो वो इतना अच्छा नहीं लगता। इसके साथ कंगना ने एसेसरीज़ में फूलों के आकार के स्टड्स पहने थे और अपने घुंघराले बालों को पोनीटेल में बांध रखा था जो कि उनकी साड़ी पर खूब जच रहा था।
कंगना का मेकअप भी अच्छा लग रहा था। गालों को गुलाबी रंग देकर हाइलाइट किया गया था। इस बात में कोई शक नहीं है कि कंगना स्टाइल के मामले में सभी सिलेब्रिटीज़ से सबसे हटकर और आगे हैं। उन्हें अपने अंदाज़ से लोगों का दिल चुराना आता है। इस अवतार में कंगना सुंदर और बहुत क्लासी लग रहीं थीं।



Click it and Unblock the Notifications
