Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कंगना ने पहनी 600 रुपये की साड़ी, हाथ में था 2 लाख रुपये का बैग!
इंटरनेट में कंगना रानौत की एक तस्वीर फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट में वो ऑफ व्हाइट साड़ी और ब्लैक ओवरकोट पहने नजर आ रही है। सोशल मीडिया में इस साड़ी की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, इस साड़ी की चर्चा इसकी कीमत की वजह से हो रही है। जो साड़ी उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट से जयुपर जाने के दौरान पहनी थी। उसकी कीमत मात्र 600 रुपए ही थी। इस बात की जानकारी कंगना की बहन रंगोली ने खुद ही दी है।

रंगोली ने ट्वीट में लिखा- 'कंगना ने हाल ही में कोलकाता से 600 रुपए की साड़ी खरीदी। इस साड़ी को पहनकर वह जयपुर में होने वाले एक इवेंट के लिए रवाना हुईं। यह जानकर मुझे हैरानी हुई कि इतनी कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का ऑर्गेनिक कॉटन कैसे मिल सकता है। कंगना को भी इस बात की चिंता हुई कि यह कारीगर कितनी मेहनत करते हैं और इतना कम कमाते हैं।'

रंगोली ने एक और ट्वीट किया और लिखा- 'कृपया अपने कारीगरों का समर्थन करें, इससे पहले कि इंटरनेशनल ब्रांड उनसे यह सब छीन लें।' बात करें अगर कंगना के इस लुक की तो इस दौरान कंगना ने पेस्टल कलर की कॉटन साड़ी पहनी हुई थी, जिसका बॉर्डर चोड़ा था। इस सिंपल साड़ी के साथ कंगना से ब्लैक कलर का ओवरकोट कैरी किया हुआ था।

कंगना ने भले ही साड़ी 600 रुपये की पहनी हो, लेकिन अपने साथ कंगना जो बैग कैरी कर रही थीं, वो काफी महंगा था। कंगना ने Prada का एक बैग कैरी किया हुआ था, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये हैं। साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए बालों में बन बनाया हुआ था और चश्मा लगा रहा था, वो उनके लुक में बेहद खास लग रहा था। अगर बात करें कंगना के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही जयललिता की बायोपिक पर काम शुरु करेंगी और जल्द ही वो 'पंगा' और 'धाकड़' जैसी मूवी में भी नजर आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
