Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
केटसूट से लेकर Bra & Blazer तक, Cannes में अपने स्टाइल से कंगना ने ढाया कहर

बेशक, कंगना का इस साल कांस में डेब्यू था लेकिन अपने स्टाइल और फैशन सेंस के दम पर पर कंगना ने साबित कर दिया कि क्यूं उन्हें बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है। पहला दिन जहां कंगना ने सब्यसाची की ब्लैक साड़ी पहनकर कांस में वॉक किया, वो जहां से गुजरी सभी की नजर उनके उस रेट्रो वाले लुक पर ठहर गई। अभी तो कंगना का फैशन का जलवा शुरु हुआ था, इसके बाद कंगना डिजाइनर जुहैर मुराद के शीर गाउन में नजर आई, इस बार उनके बालों का स्टाइल जरा अलग था।
फिर से एक बार कंगना ने अपने एक्सपैरिमेंटल लुक से सबको हैरान कर दिया। आइए देखते है उनके तीसरे दिन के लुक को। कांस फेस्टिवल 2018, रेड कार्पेट पर कंगना के विंटेज लुक का चला ब्लैक मैजिक

केटसूट
कांस के तीसरे अपीयरेंस और रेड कार्पेट पर कंगना लीक से हटकर शिमरी और एम्ब्रॉयडरी वाले केटसूट में नजर आई। हालांकि उन्होंने अपने लुक से पूरा एक्सपैरिमेंट करने की कोशिश की लेकिन वो अपने इस लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में नाकाम रही। वो इस कैटसूट में रेम्प वॉक पर डिस्को बॉल सी चमकती हुई नजर आई।

रेड लेदर ड्रेस
कंगना इससे पहले नानुश्का के विंटर कलेक्शन 2018 के 'गोल्डन ऐरो' के रेड लेदर ड्रेस में नजर आई। कंगना का ये ड्रेस उन पर 'Bossy' लुक दे रहा था। Cannes 2018: रेट्रो लुक के बाद बोल्ड अंदाज में नजर आई कंगना रानौत

क्यूट इन फ्रांची लुक
इसके बाद कंगना का एक और लुक देखने को मिला, इसमें आउटिंग के लिए निकली कंगना ने एलिज़ाबेटा फ्रांची ड्रेस पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने हाथ में तोड का हैंडबैग और डिओर के सनग्लासेज पहन रखे थे।

फायर ब्रा और ब्लेजर
हालांकि कांस के रेडकार्पेट पर दूसरे दिन कंगना अपने लुक से फैंस को कोई खास इम्प्रेस नहीं कर सकीं। लेकिन ट्रुसार्डी जैकेट, ब्रा और ट्राउजर में फ्रेंच रिविएरा के पास आउटिंग पर निकली कंगना के इस बोल्ड लुक ने फैंस के मुंह खुले छोड़ दिए। इस लुक के साथ उन्होंने मनोलो ब्लैनिक के फुटवियर पहने हुए थे। इस लुक में कंगना hot लग रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
