Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
BFF की ये फैशनेबल जोड़ी दिखी सिंगापुर में, आप भी ले सकती हैं इनसे Fashion ज्ञान
ये बात किसी से छुपी नहीं है कि बॉलवुड की जानी मानी एक्ट्रेस करीना और अमृता अरोड़ा एक बेस्ट फ्रेंड हैं जो अक्सर साथ में मौज मस्ती करती हुई नज़र आती हैं। मीडिया में लास्ट इनकी तस्वीर तब सामने आई थी जब अमृता का जन्मदिन था। लेकिन एक बार फिर करीना कपूर और अमृता अरोड़ा एक साथ समय बिता रही हैं। इस बार दोनों को मुंबई में नहीं बल्कि सिंगापुर की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया है। जी हां, अमृता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं।

अमृता अक्सर अपनी और बेबो की फोटोज को इंस्टा पर शेयर करती हैं फिर वो चाहे जिम में एक्सरसाइज करते हुए हो या फिर मौज मस्ती भरे पलों की हो। अभी हाल ही में करीना और अमृता दोनों सिंगापुर में जाने माने फैशन डिजाइनर और अपने खास दोस्त मनीष मल्होत्रा के समर कलेक्शन के लिए रैंप वॉक करने के लिये गई हैं।
अमृता ने फोटो शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि वो सिंगापुर की सड़कों पर घूम रही हैं। फैशन के मामले में दोंनो ही एक दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। इसलिये अब आइये ज़रा नज़र डाल लेते हैं इन दोंनो के फैशनेबल कपड़े की ओर...

अमृता अरोड़ा दिख रही हैं काफी ग्लैमरस
सिंगापुर की सड़कों पर अमृता काफी ग्लैमर नज़र आ रही हैं। उन्होंने एनिमल प्रिंटिड टॉप, रिप्पड जींस और शूज़ पहने हुए हैं। इसके अलावा इनके ब्लैक शेड्स इनके लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस दिखा रहे हैं।

बेबो ने दिखाया अपना स्टाइलिश अंदाज़
वहीं बेबो का अपना अलग ही फैशनेबल अंदाज है। वह जो कुछ भी पहनती हैं उसमें Diva ही लगती हैं। करीना ने वाइट टॉप, मिलिट्री जैकेट और रिप्पड जींस पहनी हुई है, जिसे देख कॉलेज की लड़कियों को थोडा फैशन ज्ञान मिल सकता है।

मनीष मल्होत्रा के लिए करीना ने किया रैंप वॉक
माना जाता है कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करीना के काफी अच्छे दोस्त हैं। इसलिये करीना अकसर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए रैंप वॉक करती रहती हैं। 25 मार्च को आयोजित हुई इस रैंप वॉक में करीना ने कार्तिक आर्यन के साथ रैंप वॉक की। वहीं करीना और अमृता इससे पहले भी साथ में रैप वॉक कर चुकी हैं।
करीना यहां सिल्वर लुक में नजर आईं। उन्होंने फ्लोरल डिजाइन में बिंज कलर का ट्रेडशिनल आउटफिट पहना था। अपने इस लुक को करीना ने मिनिमल मेकअप के साथ कम्पलीट किया था। यहां करीना मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कलेक्शन को दिखाने के लिए रैंप पर उतरीं थी।



Click it and Unblock the Notifications
