Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
करीना के फैशन सेंस के आगे फिकी है बॉलीवुड एक्ट्रेसस, एथनिक हो या वेस्टर्न दिखती है ग्लैमरस

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका नाम लेते ही आंखों के सामने एक ग्लैमरस, हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस की छवि हमारे सामने बन जाती है। पार्टी, जिम, एयरपॉर्ट, फेस्टिवल किसी भी इवेंट की बात हो बेबो के फैशन के सामने आज भी कोई एक्ट्रेस टिक नहीं पाती है। करीना का फैशन स्टाइल से लेकर उनके कंफर्ट स्टाइल तक हर कपड़ें में बेबो काफी गॉर्जियस लगती है।
बेबो भले ही आज 42 साल की हो गई है, लेकिन उनकी खूबसूरती के आगे हर कोई फिका लगता है। एथनिक वियर से लेकर पार्टी वियर, को-ऑर्ड सेट्स से ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट्स तक काफ्तान से लेकर जम्पसूट तक करीना अपने हर लूक में अपने फैंस की अटेंशन लेने से नहीं चुकती। आज हम इस लेख के जरिए करीना के फैशन स्टाइल की चर्चा करेंगे। जिससे इंस्पायर होकर आप भी अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

करीना कपूर का एथनिक स्टाइल
करीना कपूर अपने अलग-अलग स्टाइल के लिए भी काफी फेमस हैं। वैसे तो करीना सभी लुक में सुंदर दिखती है। लेकिन जब बात एथनिक वियर की आती है, तो करीना की एलिगेंट लुक देख हर कोई उनका दिवाना हो जाता है। उनके फैंस भी उनके एथनिक लुक को काफी पसंद करते हैं। चाहे बात साड़ी की हो, सूट की, या लहंगे की करीना हर लुक को एक अलग अंदाज में कैरी करती है। उनका मेकअप और हेयर स्टाइल सब उनके लुक के साथ सूट करता है।

बेबो का वेस्टर्न लुक
सब की चहेती बेबो रियल लाइफ में भी किसी रॉयल क्वीन से कम नहीं हैं। करीना अपने बेस्ट ड्रेसिंग स्टाइल के चलते हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। उनका वेस्टर्न वियर स्टाइल भी लोगों का काफी पसंद आता है। वेस्टर्न लुक में करीना का बोल्ड अंदाज देखने को मिलता है। करीना की ये बोल्ड वेस्टर्न ड्रैसेज स्टाइल आप ऑफिशियली इवेंट या फिर कॉकटेल पार्टी के लिए ट्राई कर सकती है।

करीना का लेडी बॉस अवतार
करीना कपूर महिलाओं के लिए एक फैशन आइकन हैं। करीना कपूर को किसी भी तरह के ड्रेस को अच्छे लुक में बदलना अच्छे से जानती है। तस्वीरों में आप करीना कपूर का लेडी बॉस लुक देख सकते हैं। इस लुक में करीना का पॉजिटिव एटिट्यूड देखने लायक है। आप अपने ऑफिस लुक या ऑफिस पार्टी के लिए करीना के इस स्टाइल से इंस्पायर हो सकती है।

करीना का फिटनेस लुक
बॉलीवुड की स्टाइल दीवा करीना कपूर का फैशन सेंस काफी पॉपुलर है। बेबो अपने फिटनेस का काफी ध्यान रखती है। अक्सर उनके जिम लुक और एक्सरसाइज लुक वायरल होते रहते है। अपने फिटनेस लुक में करीना अपनी कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। आप चाहे तो करीना से अपने जिन लुक के लिए आइडियज ले सकती हैं। उनके फैंस भी उनकी फिटनेस और लुक को देखकर काफी इंस्पायर रहते हैं।

करीना का कैजुअल आउटफिट
करीना कपूर खान के फैशन सेंस से कई लड़किया इंस्पायर होती हैं। करीना अपने कम्फर्ट को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। अक्सर बेबो लुज टी शर्ट, या कम्फर्टेबल ड्रेसेज में स्पॉट की जाती है। करीना के कैजुअल लुक को कॉपी करके आप अपने ऑफिस लुक, कॉलेज लुक और कैजुअल लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना सकती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
