Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
करिश्मा तन्ना ने स्टीरियोटाइप सोच को तोड़ते हुए हल्दी सेरेमनी में पहना ऑफ व्हाइट आउटफिट
वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बाद अब टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेंगी। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी गोवा में होने वाली है। करिश्मा और वरुण की हल्दी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करिश्मा तन्ना ने हल्दी सेरेमनी के दौरान ऑफ व्हाइट आउटफिट कैरी किया है। सोशल मीडिया पर उनके आउटफिट को काफी पसंद किया जा रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं करिश्मा तन्ना के हल्दी लुक पर।

हल्दी सेरेमनी के लिए ऑफ व्हाइट आउटफिट
करिश्मान तन्ना अपने शानदार अभिनय के साथ साथ फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है। करिश्मा तन्ना अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। करिश्मा तन्ना ने अपनी हल्दी सेरेमनी के दौरान ट्रेडिशनल येलो कलर के आउटफिट की जगह ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया है। एक्ट्रेस का ये एक्सपेरिमेंट लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा के इस ऑफ व्हाइट सिंपल हल्दी लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैं। करिश्मा तन्ना ने ऑफ व्हाइट आउटफिट पहन समाज के स्टीरियोटाइप सोच को तोड़ा है जिसमें कहा जाता है कि नई दुल्हन को सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

करिश्मा तन्ना ज्वेलरी और मेकअप
सोशल मीडिया पर चारों तरफ करिश्मा तन्ना के हल्दी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। करिश्मा ने ऑफ व्हाइट आउटफिट के साथ व्हाइट फूलों की ज्वेलरी को कैरी किया है। करिश्मा ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। करिश्मा तन्ना लाइट शेड लिपस्टिक और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी अपनी हल्दी के लिए करिश्मा तन्ना के इस लुक को कैरी कर सकते हैं।




Click it and Unblock the Notifications
