Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की रॉयल शादी की डिटेल्स, जानें संगीत से लेकर गेस्ट लिस्ट
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती थीं। पिछले काफी समय से करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के रिलेशन की खबरें आ रही थी। सीक्रेटली डेटिंग के बाद करिश्मा तन्ना मुंबई के बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ से शादी के बंधन में बंध जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार करिश्मा और वरुण की शादी 5 फरवरी को गोवा में होगी। इस ग्रैंड शादी में परिवार और करीबी दोस्त शिरकत करेंगे। एक्ट्रेस की शादी रस्में शुरू हो चुकी है। 3 फरवरी को करिश्मा और वरुण की हल्दी सेरेमनी थी। सोशल मीडिया पर करिश्मा के हल्दी लुक को काफी पसंद किया। चलिए जानते हैं करिश्मा और वरुण की शादी की सारी डिटेल्स।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा मेहंदी सेरेमनी
कई बार दिल टूटने के बाद फाइनली करिश्मा तन्ना की लाइफ में सबसे प्यारा शख्स आ चुका है। जिसके साथ करिश्मा तन्ना अपनी लाइफ की नई पारी शुरू करने को तैयार है। करिश्मा तन्ना की हल्दी सेरेमनी के बाद 4 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी है। मेहंदी सेरेमनी के लिए क्लासी डेकोरेशन किया जाएगा। डेकोरेशन के लिए पेस्टल कलर के फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा।

करिश्मा तन्ना और वरुण वेडिंग आउटफिट और वेन्यू
करिश्मा और वरुण की शादी गोवा के 5 स्टार होटल में की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार करिश्मा तन्ना गुजराती रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधेगी। करिश्मा तन्ना का शादी का लहंगा बॉलीवुड डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया द्वारा डिजाइन किया गया है। करिश्मा तन्ना का वेडिंग आउटफिट ट्रेडिशनल गुजराती डिजाइन से इंस्पायर्ड है।

करिश्मा तन्ना वेडिंग गेस्ट
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी में परिवार और दोस्त शामिल होंगे। शादी में करिश्मा के दोस्त रिद्धिमा पंडित, एकता कपूर और अनीता हसनंदानी शिरकत करेंगे। कहा जा रहा है कि करिश्मा और वरुण की शादी में 60 से 70 लोग ही शामिल होंगे। शादी में वेजिटेरियन फूड सर्व किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार शादी में पारंपरिक गुजराती व्यंजन परोसे जाएंगे।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा संगीत
करिश्मा तन्ना और वरुण की शादी के सभी फंक्शन थीम के अनुसार है। रिपोर्ट के अनुसार उनके संगीत सेरेमनी बॉलीवुड थीम पर है। उनकी संगीत नाइट को खास बनाने के लिए बॉलीवुड अंदाज में डांस और डेकोरेशन किया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
