Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कैटरीना का रफ एंड टफ बाइकर लुक हो सकता है आपका नया विंटर लुक

हाल ही में फैशन बिग बाज़ार की ब्रांड एंबेस्डर के रूप में कैटरीना कैफ ने एक नए ब्रांड कैंपेन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में कैटरीना ने अपने राउडी और सेक्सी दोनों ही अवतार दिखाए हैं।
बिग बाज़ार के इस फोटोशूट में कैटरीना ने इस ब्रांड द्वारा ऑफर किए गए अलग-अलग तरह के आउटफिट में तस्वीरें खिंचवाई।
एक लुक में कैटरीना ने लैदर जैकेट के नीचे स्ट्रिप टी-शर्ट और जींस पहनी थी। इसमें लैदर जैकेट पर ज्यादा फोकस किया गया था। लैदर जैकेट कैजुअल लुक को भी सेक्सी बना देता है और कैटरीना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

बाइकर गर्ल
इस तरह का राउड़ी लुक बाइकर गर्ल्स पर ज्यादा अच्छा लगता है और कैटरीना का बाइकर गर्ल अवतार वाकई में तारीफ के काबिल है। बाइकर लुक से लेकर कैजुअल लुक तक में कैटरीना ने बड़ी खूबसूरती से खुद को ढाल लिया। इसमें उनकी खूबसूरती कहर ढा रही है।

स्पाइस ऑन ज्वेलरी
इस लुक में अगर कैटरीना पंक एसेसरीज़ नहीं पहनती तो शायद इतनी ज्यादा आकर्षक नहीं लग पातीं। इसके साथ कैट ने हाथ में बैंड और अंगूठियां भी पहनी हुईं हैं।

फोटोशूट स्टाइल
एफबीबी के पहले फोटोशूट में कैटरीना बीच गर्ल के अवतार में नज़र आईं थीं। बीच कलेक्शन में से कैटरीना ने पीच कलर की बिकिनी पर सफेद रंग का टॉप और पोल्का डॉट गुलाबी शॉर्ट्स पहने हैं। घड़ी और गले में एसेसरीज़ के साथ कैटरीना ने अपने इस लुक को और भी ज्यादा हॉट बना दिया।

वॉग फोटोशूट में
कैटरीना के बीच फोटो की बात हो रही है तो हम उनके वोग ब्रांड के लिए करवाए गए फोटोशूट को कैसे भूल सकते हैं। हाल ही में कैट ने वोग के साथ शूट की गई अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें कैट काफी हॉट लग रहीं थीं। एक तस्वीर में कैट ने काले रंग का बीच सूट पहना हुआ है जिसे देखकर आपकी सांसे थम जाएंगीं।

सेक्सी लुक
हर लुक और हर तरह की ड्रेस में कैटरीना अपनी हॉटनेस से सबको दीवाना बना ही देती हैं। कैट ने वोग फोटोशूट की अपनी कुछ और तस्वीरें भी शेयर की थीं जिसमें वो सफेद रंग की ड्रेस में बेहद सेक्सी लग रहीं थीं।



Click it and Unblock the Notifications
