Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऑरिजनल नहीं था कटरीना कैफ का ब्राइडल लुक, मसाबा के लुक को किया कॉपी, सब्यसाची ने पोस्ट शेयर करके बताया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों विकी कौशल से शादी करके देशभर में सुर्खियों में छाई हुई है। उनका ब्राइडल लुक और जूलरी सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही है। कटरीना ने डिजाइनर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा अपने ब्राइडल लुक के लिए पहना था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कटरीना का ये लुक एक्सलूसिव नहीं है। कटरीना का ब्राइडल लुक सब्यसाची और मसाबा गुप्ता के कॉलोबेरेशन से इंस्पायर्ड था। जिसमें कटरीना से पहले मसाबा इस लहंगे को पहनकर फोटोशूट करवा चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया में खुद सब्य साची ने इस लहंगे की डीटेल्स शेयर करते हुए बताया है।

सब्यासाची ने शेयर की इस लहंगे की डीटेल्स
फोटोशूट में जो मसाबा गुप्ता ने जूलरी पहनी हुई है, वही कटरीना ने शादी के दिन पहनी है। सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई यह जूलरी डायमंड की है और इसमें 22 कैरेट गोल्ड लगा है। कटरीना का पूरा लुक वही रखा गया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने प्लेन लाल रंग का चूड़ा और गोल्डन कलीरे पहने हुए हैं। वहीं बात करें विक्की कौशल के लुक की तो सब्यसाची ने इसे बेहद सिंपल रखा है। ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पर गोल्डन जरी का काम किया है और शेरवानी के बटन गोल्ड प्लेटेड हैं।
मसाबा गुप्ता थी नए कलेक्शन की मॉडल
सब्यसाची के 2021 के नए कलेक्शन को लॉन्च किया था और इस कलेक्शन के लिए उन्होंने पेशे से डिजाइनर और जानी मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता को मॉडल बनाया था। इस फोटोशूट में मसाबा डार्क स्किन ब्यूटी को रीडिफाइन करती नजर आ आई थी। इसमें आप लहंगे और जूलरी को गौर से देखेंगे तो मालूम चलेगा कि कटरीना ने जो शादी के वक्त जूलरी और लहंगा पहने थे, वो ये ही डिजाइन और पैटर्न हैं। डिजाइनर ने ये फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।
इससे पहले भी सब्यासाची दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, पत्रलेखा, विद्या बालन सहित कई नामी एक्ट्रेसेज के लिए उनके ब्राइडल ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
