Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
एक नहीं कई बार लेटेक्स आउटफिट में नजर आ चुकी हैं किम कार्दशियन
किम कार्दशियन को स्टाइल आइकन के रूप में जाना जाता है। वह खुद को एक बेहद ही स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं और इसलिए सभी की निगाहें हमेशा किम पर ही रहती हैं। जब भी ड्रेसिंग की बात होती है तो वह कभी भी फेल नहीं होतीं। रेड कारपेट इवेंट्स हों या यहां तक कि आउटिंग के दौरान भी दिवा ने यह सुनिश्चित किया कि वह हर समय बेहद स्टाइलिश दिखें।

यूं तो किम को फिट बॉडी आउटफिट्स पहनना काफी अच्छा लगता है, लेकिन लेटेक्स आउटफिट के लिए उनके दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर है और वह अक्सर लेटेक्स आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किम ने किस तरह लेटेक्स आउटफिट्स को कई अलग-अलग तरीकों से कैरी किया है-

किम कार्दशियन फर्स्ट लुक
एक रेड कारपेट इवेंट के लिए, उसने अपने फैशनेबल लुक को एक बार फिर से फ्लॉन्ट किया और पीच लेटेक्स बॉडीकॉन ड्रेस में खुद को स्टाइल किया। इस आउटफिट को प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक को और भी खास बना रहा था। किम ने इस लेटेक्स आउटफिट में अपने लुक को सिंपल रखा और किसी भी एक्सेसरीज़ को कैरी नहीं किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए किम ने न्यूट्रल टोन्ड पम्पस को स्टाइल किया। वहीं हेयर्स को उन्होंने मैसी वेव्स लुक दिया।

किम कार्दशियन स्टाइलिश लुक
जब लेटेक्स की बात आती है तो लगता है कि पीच दिवा का सबसे पसंदीदा कलर है। एक अन्य इवेंट के लिए, किम ने उसी पीच कलर में एक लेटेक्स बॉडीकॉन ड्रेस को चुना। यह कट-स्लीव फिगर-हगिंग आउटफिट की नेकलाइन प्लंजिंग इसे और भी स्टाइलिश बना रही है। इस नी-लेंथ आउटफिट के साथ किम ने न्यूट्रल ओपन-टो स्टिलटोज़ को पेयर किया। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए किम ने स्लीक वेट हेयर लुक और स्मोकी आईज लुक क्रिएट किया।

किम कार्दशियन ग्लैमरस लुक
पीच व न्यूट्रल कलर्स को ब्रेक देते हुए, किम ने एक इवेंट के लिए एक ब्राइट बबलगम पिंक लेटेक्स ड्रेस को सलेक्ट किया। इस मिनी ड्रेस को उन्होंने ट्रांसपेरेंट पम्पस और स्टेटमेंट ब्लैक सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया।

किम कार्दशियन फैशनेबल
अपने पसंदीदा लेटेक्स शेड में वापस आते हुए, किम ने डिजाइनर लेबल के शो में भाग लेने के लिए जब वह पेरिस में थीं, तो बाल्मेन के एक कैटसूट को पेयर किया। जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उसकी हाई नेक स्ट्रक्चर्ड कैटसूट को मैचिंग जैकेट के साथ स्टाइल किया गया था, जिस पर हैंडग्लव्स भी थे। पोकर-स्ट्रेट हेयर और स्ट्रैपी हील्स उनके लुक को बेहद बोल्ड बना रहे थे।

किम कार्दशियन बोल्ड लुक
अपने अगले लुक के लिए, किम ने उसी डिजाइनर ब्रांड से एक टैन लेटेस्ट आउटफिट को कैरी किया। उन्होंने इस लुक में खुद को एक अलग तरह से स्टाइल किया। उन्होंने अपने हेयर्स को ओपन लुक देने की जगह साइड पार्टिड स्लीक पोनीटेल बनाया। उसने इसे एक सोबर क्लच और स्ट्रैपी स्टिलेटोस के साथ एसेसराइज किया।
किम कार्दशियन के इन लेटेक्स आउटफिट में से कौन सा आपको कौन सा पसंद आया? नीचे टिप्पणी करें और हमें बताएं



Click it and Unblock the Notifications
