Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
Met Gala 2019 में भीड़ के सामने ही लेडी गागा ने बदले 4 बार कपड़े, स्ट्रिप ब्रा और पेंटी में आई नजर
लेडी गायिका अपनी गायिका के अलावा अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। हर इवेंट में वो अपने अतरंगे ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। सोमवार को हुए मेट गाला 2019 इवेंट में भी उन्होंने कुछ ऐसा किया वो ट्वीटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर छा गई है। लेडी गागा ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर मीडिया, फोटोग्राफर्स और फेंस के सामने ही एक बाद एक करके चार बार कपड़े बदलें। जिसे देखकर हर कोई भौचक्का रह गया।

लेडी गागा ने पिंक कार्पेट पर सबसे पहले ब्रेन्डन मेक्सवैल (Brandon Maxwell) की डिजाइनर फ्यूशिया (fuchsia) पिंक कलर की गाउन में एंट्री ली। यहां लेडी गागा अपने डांसर और मेकअप आर्टिस्ट Sarah Tanno और पर्सनल फोटोग्राफर के साथ पिंक कारपेट पर वॉक करती हुई नजर आईं। उन्होंने 25 फूट लंबी पिंक कलर की केप ड्रेस के साथ शुरुआत की। जिसके साथ उन्होंने हेयर पर बो भी लगाई हुई थी। इसके बाद फोटोग्राफर्स को पोज देने के बाद धीरे-धीरे करके वो अपनी ड्रेस उतारनी शुरु कर दी। पिंकड्रेस के बाद गागा एक ब्लेक कलर के गाउन में नजर आई। इसमें उन्होंने एम्ब्रेला को एसेसरीज के तौर पर इस्तेमाल करते हुए कैमरे के सामने पोज दिए। थोड़ी देर के बाद गागा इस ड्रेस को भी उतारती हुई कैमरे के सामने कैप्चर हुई।
ब्लैक आउटफिट के बाद गागा फिर से फ्यूशिया कलर के मैक्सी ड्रेस में नजर आई। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाथों में Clunky Phone में नजर आईं। जो कि बिल्कुल 80 के दशक का लग रहा था। इस ड्रेस में पोज मारने के बाद लेडी गागा ने एक बार फिर पिंक कार्पेट में ड्रेस उतारी और इस बार वो ब्लैक कलर की स्ट्रिप ब्रा-पेंटी और हाई हील में नजर आई। इस पूरी चैजिंग सेशन के दौरान उनके गले में खूबसूरत डायमंड नैकलेस पहने हुए देखा गया जिसकी कीमत 2 मिलियन बताई जा रही हैं।
यहां देखिएं लेडी गागा की तस्वीरें-





देखिए कैसे लेडी गागा ने एक के बाद एक करके पिंक कार्पेट पर ही चार लुक बदलें।



Click it and Unblock the Notifications
