Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
इन एक्टर्स ने LWF 19 के तीसरे दिन रैम्प पर लगाए चार चांद, रितेश-जेनेलिया ने साथ में किया रैंपवॉक
लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन बॉलीवुड के कई सितारे रैंप पर नजर आए। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने जहां लंबे समय बाद एक साथ रैंप पर वॉक किया वहीं, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और फिल्म सुपर 30 की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी शो स्टॉपर बनी नजर आयीं। देखें तस्वीरें...

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख लंबे समय बाद अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ नजर आए। रितेश और जेनेलिया ने साथ में रैंपवॉक किया और इस अपीयरेंस की सबसे खास बात थी उन दोनों का आउटफिट। रितेश और जेनेलिया twinning लुक में दिखे। दोनों ने ब्लू कलर की लूज फिटिंग पैंट्स और ब्लू शर्ट पहनी थी। साथ में वाइट कलर के मैचिंग शूज।

अथिया शेट्टी
ऐक्ट्रस अथिया शेट्टी की बात करें तो अब्राहम ऐंड ठाकोर लेबल के लिए अथिया शो स्टॉपर बनीं। अथिया ने ब्लैक ऐंड वाइट कलर की मोनोक्रोमैटिक स्ट्राइप वाली फ्रिल साड़ी पहनी थी जिसकी ब्लाउज भी मैचिंग थी। अथिया की यह साड़ी बेहद खूबसूरत थी जिसे उन्होंने बेहद लंबी बीड्स वाली ईयररिंग्स पहनी थी। साथ में खुले बाल और बेहद लाइट मेकअप। इस ओवरऑल लुक में बेहद प्यारी लग रहीं थीं अथिया शेट्टी।

मृणाल ठाकुर
सुपर 30 और बाटला हाउस जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर डेब्यू किया। फैशन डिजाइनर अल्का शर्मा के लिए शो स्टॉपर बनीं मृणाल ठाकुर। मृणाल ने आइवरी और गोल्ड कलर का सिल्क लहंगा पहना था जिसे उन्होंने फुल स्लीव्स बंदगला ब्लाउज के साथ टीमअप कर रखा था।

कुबरा सेठ
सेक्रेड गेम फेम कुबरा सेठ लेक्म फैशन वीक में रैंप पर डेब्यू किया। इस दौरान वो फैशन डिजाइनर अंतर-अग्नि के लिए शो स्टॉपर बनी।

सुमित व्यास
वीरे दी वेडिंग एक्टर सुमित व्यास ने भी रैंप वॉक किया। सुमित ने भी डिजाइनर अंतर-अग्नि के लिए रैम्पवॉक किया। इस दौरान सुमित बहुत ही केजुअल लुक में नजर आएं।



Click it and Unblock the Notifications