Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Oscars 2018 : रेड कार्पेट पर ये सेलिब्रेटिज बने 'फैशन डिजास्टर'
ऑस्कर अवॉर्ड नाइट हॉलीवुड के लिए सबसे ग्लैमर्स नाइट होती हैं, जहां सितारें अपनी मौजूदगी से इस रात में चार चांद लगाते हैं। इस अवॉर्ड शो में रेड कार्पेट लुक से लेकर विनर्स की अनाउंसमेंट तक सुर्खियों में छाए रहते हैं।
इसलिए स्टार्स इस ग्लैमर्स रात को यादगार बनाने के लिए अपने लुक पर बहुत ही ज्यादा मेहनत करके आते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ स्टार्स के एक्स्ट्रा एफर्ट फैशन डिजास्टर में तब्दील हो जाते हैं। जैसे कि इस साल सलमा हायक और एमा स्टोन के साथ हुआ।
90 वें अकादमी पुरस्कार के रेडकार्पेट पर इन दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने लुक से अपने फैंस को काफी निराश किया, इन दोनो सेलिब्रेटिज के अलावा ऐसे कई सेलिब्रेटी थे जो इस साल फैशन डिजास्टर का शिकार बनें। आइए देखते हैं इस साल ऑस्कर नाइट के wrost ड्रेसेज लुक को।

लिंडसे वोन्न
ओलम्पिक स्काइर लिंडसे वोन्न इस साल फैशन डिजास्टर की लिस्ट में सबसे पहले इनका नाम हैं। इनका ये फरी गाउन सच में फरी के जगह फनी लग रहा हैं।

सलमा हायक
सलमा हायक को 90 वें ऑस्कर अवॉर्ड में इस शाइनी डिजास्टर ड्रेस के लिए जरुर याद किया जाएगा। सलमा ने गुची की स्क्वींस और रफल्स लेयर्ड डिटेलिंग वाली ड्रेस पहनी थी, जिसे देखकर सलमा सितारे वर्क वाली ड्रेस याद आ गई।

ब्लैंका ब्लैंको
ब्लैंका ब्लैंको की ये रेड एंड व्हाइट हाई स्लिट ड्रेस का देखकर लगता हैं कि इन मोहतरमा को अपना डिजाइनर बदलने की सख्त जरुरत हैं।

एंड्रा डाय
सिंगर एंड्रा डाय, जिन्होंने 90वे ऑस्कर अवॉर्ड में एक परफॉर्मेंस भी दी थी। वो बहुत ही अजीब किस्म के पौशाक में नजर आई। उनकी ये ड्रेस, ड्रेस कम और पर्दे ज्यादा लग रहे थे।

सेंट विंसेट
सिंगर सेंट विंसेट की ड्रेस को देखकर लगा कि वो सीधे जैसे स्वीमिंग पूल से उठकर इस शो में आ गई।

एम्मा स्टोन
ऑस्कर विनर रह चुकी एम्मा स्टोन का ये बेल्टेड ब्लेजर और ये टाइट ब्लैक ट्राउजर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था।

विओला डाविस
माइकल कोर्स की इस सेंसेशनल ड्रेस में ऑस्कर विजेता रह चुकी विओला डाविस बहुत ही गुलाबी गुलाबी सी नजर आई। ये रंग और ये फ्लेटर्स ड्रेस उन पर बिल्कुल नहीं जंच रहा था।

ताराजी पी हेंसन
खेर.. कुछ बोलने की जरुरत नहीं हैं, ताराजी पी हेंसन की इस एक्स्ट्रा एक्सपोजिव ड्रेस के लिए तो "नो कमेंट" ही काफी हैं।

नतालिया लैफौर्केड
सिंगर नतालिया लैफौर्केड लगता है कि जल्दबाजी में अपनी किसी फ्रैंड का ड्रेस पहनकर आ गई। क्योंकि उनकी ये ड्रेस बिना फिटिंग के बहुत ही लूज थी।

एडम रिप्पन
ऑलम्पिक मेडलिस्ट एडम रिप्पन, बॉन्डेज से प्रेरित ड्रेस रेडकार्पेट से ज्यादा बेडरुम के लिए ज्यादा अच्छी हैं।

रीता हायक
लीबियन एक्ट्रेस रीता हायक इस इवेंट के लिए मल्टीकलर गाउन में पहुंची, उनकी ड्रेस से ज्यादा लोग ड्रेस से बाहर निकल रहें बूब्स को देख रहे थे।

लिया माइकल
लिया माइकल की ड्रेस को देखकर लगता है कि उन्हें वो ऑस्कर की जगह शायद किसी क्लब में जाना चाहती थी।

टोरा स्टिनसन
सॉन्ग राइटर और सिंगर टोरा स्टिनसन का ये शिमरिंग अवतार बिल्कुल भी तारीफ के लायक नहीं हैं।

क्लेयर ग्रांट
एक्ट्रेस क्लेयर ग्रांट का ये सिल्वर लाइटिंग ड्रेस किसी डिस्को डेक की बॉल लाइट से कम नहीं लग रहा



Click it and Unblock the Notifications
