Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
54 की उम्र में माधुरी दीक्षित ने बैकलेस चोली पहन पोस्ट किया बोल्ड लुक, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
माधुरी दीक्षित 54 साल की उम्र में भी अपने फैशन स्टेटमेंट और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रही हैं। आज भी महिलाएं एक उम्र के बाद स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़े पहनना बंद कर देती है। 50 की उम्र के बाद महिलाएं अक्सर एथनिक आउटफिट पहनती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 54 साल की उम्र मे वेस्टर्न आउटफिट को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। माधुरी का फैशनेबल अंदाज लाखों महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत लुक शेयर किया है। चलिए देखते हैं उनका स्टनिंग अंदाज जिसे कैरी कर आप भी 54 की उम्र में लग सकती हैं बेहद खूबसूरत।

ब्लैक आउटफिट में माधुरी दीक्षित
स्टाइलिंग के लिए कोई उम्र नहीं होती है। आप किसी भी उम्र में स्टाइलिश कपड़े पहन सकते हैं। माधुरी के इस खूबसूरत लुक की बात करें तो एकट्रेस ने ब्लैक कलर शरारा पहना हुआ है। बैकलेस शरारा में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस आउटफिट पर थ्रेड एम्ब्रॉइडरी किया गया है। ब्लैक आउटफिट के साथ बॉलीवुड डांसिंग क्वीन ने सिल्वर जूलरी कैरी किया है। एक्ट्रेस का ये शरारा सूट क्यूबिक लेबल Qbik label द्वारा डिजाइन किया हुआ है। दिल तो पागल है एक्ट्रेस ने आउटफिट के साथ एक नेट-फैब्रिक ब्लैक दुपट्टे से अपना लुक कंप्लीट किया है, ब्लैक दुपट्टे पर गोल्डन बॉर्डर बना है। इस आउटफिट के साथ माधुरी ने ब्लैक कलर की हील पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को फैन्सी ब्लैक लॉन्ग इयररिंग्स, सिल्वर-टोन्ड चूड़ियों और रिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। माधुरी की ये सिल्वर जूलरी सिल्वर स्ट्रीक और विट्ठलदास लेबल द्वारा डिजाइन किया गया है। ब्लैक नेल पैंट उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

मेकअप
माधुरी दीक्षित के मेकअप की बात करें तो, एक्ट्रेस ने फाउंडेशन और कंसीलर के सही अनुपात के साथ, उसने अपने माथे, नाक और चीकबोन्स को धीरे से कंटूर किया। भरी हुई नुकीली भौहें, सॉफ्ट ब्लैक कोहल, मस्कारा, लाइट आई शैडो और मैरून लिप शेड उनके लुक को चार चांद लगा रहे है। एक्ट्रेस माधुरी पफ और मैसी पोनीटेल बनाया हुआ। एक्ट्रेस ने पोनीटेल को बाँधने के लिए एक फैंसी हेयरबैंड का इस्तेमाल किया, जिसने उनके स्टाइल को बढ़ा दिया।




Click it and Unblock the Notifications
