Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
42 साल की उम्र में 20 साल की लगती हैं मलयालम एक्ट्रेस मंजू वारियर, देखें फैशनेबल लुक
मलयालम फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस मंजू वॉरियर 42 साल की हैं। लेकिन उनको देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस 20 साल की लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फिल्म चथुर मुखम के प्रमोशन के दौरान नजर आईं थी, इस दौरान एक्ट्रेस मंजू के लुक को देख फैंस हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस ने एक्ट्रेस को फीमेल अनिल कपूर तक कह दिया है। चलिए देखते हैं एक्ट्रेस का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक।

मंजू वारियर का यंग लुक
सोशल मीडिया पर मंजू वॉरियर का यंग लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल लुक में एक्ट्रेस कॉलेज गर्ल लग रही हैं। उनके लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सफेद शर्ट और डार्क ब्लू कलर की स्कर्ट पहने नजर आई है। वहीं खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और यंग लग रही हैं। उनका ये लुक काफी कूल लग रहा है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया है। मंजू ने इस ड्रेस के साथ काले रंग की स्पोर्ट्स वॉच पहनी हुई है। व्हाइट कलर की स्निकर्स में एक्ट्रेस का लुक बेहद कूल नजर आ रहा है।

ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस
मंजू वारियर अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट खासकर साड़ी में मंजू वारियर बेहद खूबसूरत लगती हैं। मंजू का फेस बेबी फेस की तरह लगता है। ग्रीन साड़ी में मंजू यंग और खूबसूरत लग रही हैं। ग्रीन कलर की साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी पहनी हुई है खूले बालों और लाइट मेकअप में मंजू बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाइट शेड लिपस्टिक और खुले बालों में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लग रही हैं।

खूबसूरत स्माइल
40 के बाद महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं, लेकिन एक्ट्रेस का चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर नहीं आ रही है। इसी वजह से वह 42 साल की उम्र में 20 साल की लगती हैं। एक्ट्रेस अपनी स्किन की देखभाल के लिए बहुत मेहनत करती हैं। बेदाग स्किन के लिए वह केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए दिनभर में काफी पानी पीती हैं। आप भी एक्ट्रेस की तरह जवां स्किन के लिए हेल्दी डाइट लेना शुरु करें।



Click it and Unblock the Notifications
