Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
सामने आई मौनी रॉय की हल्दी और मेहंदी की फोटो, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति सूरज नाम्बियार
मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुकी है। मौनी रॉय फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है। मौनी रॉय अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। मौनी रॉय 27 जनवरी को गोवा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी करने जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की हल्दी-मेहंदी की फोटो वायरल हो रही है। मौनी रॉय को हर कोई जानता है लेकिन सूरज नाम्बियार के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। चलिए जानते हैं कौन है सूरज नाम्बियार कैसे शुरू हुई मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की लव स्टोरी।

मौनी रॉय मेहंदी
मौनी रॉय ने मेहंदी सेरेमनी के दौरान येलो कलर का लहंगा कैरी किया है। येलो लहंगे पर गोल्डन कलर का वर्क किया हुआ है। मौनी ने मेहंदी सेरेमनी के दौरान लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। हैवी इयररिंग्स और मांग टीका में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। येलो लहंगे के साथ मौनी ने लाइट मेकअप और पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई है। लाइट मेकअप उनके लुक में चार चांद लग रहा है।

मौनी रॉय हल्दी
मौनी रॉय और सूरज ने हल्दी के दौरान व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया है। हल्दी के लिए मौनी रॉय ने गोल्डन और व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया हुआ है। मौनी रॉय ने आउटफिट से मैचिंग व्हाइट ज्वैलरी कैरी की है। मौनी रॉय अपनी हल्दी के दौरान बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कौन हैं सूरज नाम्बियार
सूरज नाम्बियार दुबई में बैंकर हैं, साथ ही वह बिजनेसमैन भी हैं। उनका जन्म बेंगलुरु के जैन परिवार में हुआ है। सूरज नाम्बियार ने शुरुआती पढ़ाई जैन इंटरनैशनल स्कूल से की है। मौनी रॉय के होने वाले पति सूरज ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इंवेस्टमेंट साइंस एंव इंटरनेशनल मैनेजमेंट में पढ़ाई की है।

सूरज नाम्बियार का शौक
सूरज नाम्बियार को ट्रैवल और पढ़ने का काफी शौक है। सूरज नाम्बियार अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्रैवल की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

सूरज नाम्बियार का करियर
सूरज नाम्बियार संयुक्त अरब अमीरात में कैपिटल मार्केट्स के डायरेक्ट हेड हैं। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अशोका इंडिया में इंटर्न के तौर पर की थी। इस समय सूरज नाम्बियार चार्टर्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट एसोसिएशन के सदस्य हैं।

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की पहली मुलाकात
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की थी। मौनी रॉय अक्सर सूरज के साथ पार्टियों में नजर आती थीं। साल 2021 में मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें आने लगी थी।

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की लव स्टोरी
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई और दोनों कब से रिलेशनशिप में है इस अंदाजा किसी को भी नहीं है। क्योंकि मौनी और सूरज ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते की बात नहीं की है। मगर दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत दुबई में हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे। पार्टी के वायरल वीडियो में मौनी सूरज के माता पिता को मौम-डैड बोलती हुईं नजर आई थीं। इन वीडियो से कयास शुरु होह गए थे कि मौनी रॉय और सूरज रिलेशनशिप में है।

मौनी रॉय के पहले भी रह चुके हैं अफेयर
मौनी रॉय का नाम कई एक्टर के साथ जुड़ चुका है। मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत में गौरव चौपड़ा से प्यार किया था। साल 2008 में दोनों अपने रिलेशन को स्वीकार किया था। मगर दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद मौनी रॉय ने एक्टर मोहित रैना को डेट किया है। मौनी और मोहित रेना की मुलाकात सीरियल देवों के देव महादेव के सेट पर हुई थी। लेकिन मोहित और मौनी का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। बता दें कि मौनी रॉय का नाम डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ भी जुड़ चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
