Latest Updates
-
Train Washroom Rule: भूलकर भी इस समय न करें ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल, वरना सफर में होगी बड़ी दिक्कत -
गर्मियों में कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 9 जगहें, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान -
फेमस शेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: क्या पुरुषों को भी हो सकती है यह बीमारी? जानें लक्षण और बचाव -
Jackfruit Side Effects: इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए कटहल, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर -
Amritsar Style Pindi Chole Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा चटपटा स्वाद -
Rule Change 1st June 2026: 1 जून से आम आदमी को बड़ा झटका! जानिए क्या होगा महंगा और क्या सस्ता -
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल
Met Gala 2018: रेड कार्पेट पर फीका रहा दीपिका का अंदाज?
न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ रेड कार्पेट का हिस्सा बनी। हॉलीवुड में 'XXX: Return Of Xander Cage' से डेब्यू करने के बाद दीपिका ने इस साल दूसरी बार मेट गाला इवेंट में शिरकत की है। पिछले साल की तरह इस साल भी दीपिका ने अपने फैंस को निराश किया है।


इस मौके पर दीपिका रेड बैकलेस गाउन में पहुंचीं। हालांकि दीपिका रेड कार्पेट पर अपने इस लुक में शानदार तो नजर आई, लेकिन उनका आउटफिट मेट गाला के इस साल की थीम 'Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination ('हैवनली बॉडीज : फैशन और कैथलिक कल्पना' ) से कहीं भी मैच करते हुए नजर नहीं आ रहा था। दीपिका का ये ड्रेस बहुत ही सामान्य सा लग रहा था। हॉलीवुड सेलिब्रेटिज के सामने उनका यह लुक रेड कार्पेट पर कुछ कमाल नहीं कर पाया।

सीधे कहें पिछले साल की तरह इस साल भी दीपिका ने अपने फैंस को निराश किया है। हालांकि इस साल उनसे बहुत ही ज्यादा उम्मीदें थी। बात करें दीपिका के लुक की तो दीपिका पादुकोण मेट गाला में रेड कलर के हाइ स्लिट गाउन में दिखीं। एक साइड से ऑफ शोल्डर के साथ उनके गाउन को एक ड्रामेटिक अंदाज में डिजाइन किया गया। दीपिका के इस गाउन को प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।
वहीं उनके हेयर स्टाइलिस्ट हैरी जोश ने उन्हें इस बार लुक दिया था। रेड गाउन के साथ दीपिका ने ब्लड रेड लिपस्टिक और स्टाइलिश इयरिंग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। दीपिका का मेकअप Sandhya Shekar ने किया था। दीपिका ने भी अपने मेट गाला 2018 के लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया में शेयर की है।
पिछले साल मेट गाला 2017 का हिस्सा बनीं थीं लेकिन पिछले साल के उनके लुक्स के लिए भी उन्हें काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला था।



Click it and Unblock the Notifications