Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Met Gala 2022: सब्यसाची की साड़ी में नताशा पूनावाला ने मेट गाला में बिखेरा जलवा
एंटरप्रेन्योर नताशा पूनावाला ने हाल ही में मेट गाला 2022 में सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की गोल्ड हैंडक्राफ्टेड प्रिंटेड ट्यूल साड़ी को एक बेहद ही अलग अंदाज में पहना। आदर पूनावाला की पत्नी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कार्यकारी निदेशक होने के साथ-साथ एक फैशनिस्ता भी हैं। उन्होंने सोमवार, 2 मई की शाम को न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट द्वारा आयोजित समारोह में शिरकत की। इस दौरान उनकी गोल्डन साड़ी और उसके साथ अनोखे बस्टियर ने सभी का ध्यान खींचा। यहां तक कि नताशा को मेट गाला नाइट की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में भी शामिल किया गया। तो चलिए देखते हैं कैसा था नताशा का लुक-

नताशा का बेस्ट मेट गाला ड्रेस लुक
नताशा ने इस इंटरनेशनल इवेंट के लिए सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी को चुना। नताशा ने गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी को पहना था, जिसमें एक लॉन्ग ट्रेल भी की। इस खूबसूरत साड़ी को जो सबसे अलग व खास बना रहा था, वह था धातु से बना बस्टियर। यह डिजाइन भारतीय लेबल का इटैलियन ब्रांड मैसन शियापरेली के साथ एसोसिएशन का एक हिस्सा था। उनका यह बेहतरीन लुक मेट गाला के ड्रेस कोड गिल्डेड ग्लेमर को पूरी तरह से जस्टिफाई कर रहा था। बता दें कि मेट गाला की थीम थी ’इन अमेरिकाः एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन’ थी और नताशा का विजन गिल्डेड फैशन के ड्रेस कोड के जरिए भारतीय सभ्यता को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पेश करना था।
ट्यूल साड़ी में दिखा खास लुक
40 वर्षीय नताशा पूनावाला ने इस इवेंट में गोल्ड हैंडक्राफ्टेड प्रिंटेड ट्यूल साड़ी पहनी थी और ट्रेल में सिल्क फ्लॉस थ्रेड, बीड्स, सेमी प्रिशियस स्टोन्स, क्रिस्टल्स और सीक्वेंस लुक उनकी साड़ी के स्टाइल को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे थे।
सब्यसाची का सपना पूरा हुआ
सब्यसाची ने नताशा पूनावाला के इस लुक को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय फैशन इवेंट में साड़ी को देखने की उनकी इच्छा पूरी हो गई है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा के इस लुक की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' मेरे लिए साड़ी वास्तव में एक अनूठा और बहुमुखी परिधान है जो किसी भी तरह की भौगोलिक सीमाओं को पार करते हुए भी अपनी पहचान रखता है। जब मैं एक युवा फैशन छात्र था, तो अक्सर सोचता था कि मैं मेट गाला जैसे बड़े वैश्विक कार्यक्रमों में साड़ी को कब देखूंगा।
नताशा की ज्वैलरी भी थी खास
नताशा ने सिर्फ अपनी साड़ी ही नहीं, बल्कि ज्वैलरी पर भी पूरा ध्यान दिया। हैवी एक्सेसरीज के जरिए उन्होंने अपने लुक को कॉम्पलीमेंट किया। नताशा पूनावाला की साड़ी ही नहीं, बल्कि ज्वैलरी को भी सब्यसाची मुखर्जी ने ही डिजाइन किया था। उनकी इस ज्वैलरी में कई कीमती स्टोन्स को बेहद ही खूबसूरती के साथ गढ़ा गया था।
आपको नताशा पूनावाला का यह मेट गाला लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
