Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक, फैशन सेंस देख आप भी कहेंगे Wow
साउथ इंडियन एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटो को फैंस काफी पसंद करते हैं।

रश्मिका मंदाना के फैंस उनके फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के दीवाने हैं। चलिए देखते हैं रश्मिका मंदाना का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक।

कौन है रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुड बाय की शूटिंग कर रही हैं। रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 में कोडागु डिस्ट्रिक्ट कर्नाटक में हुआ था। रश्मिका ने पढाई के साथ साथ मॉडलिंग शुरु कर दी थी। साल 2020 में गूगल ने रश्मिका को नेशनल क्रश का टाइटल दिया, जिसके बाद रश्मिका मंदाना काफी पॉपुलर हो गई।

रश्मिका मंदाना डेब्यू
रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग की शुरुआत कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से साल 2016 में की थी। साल 2018 में रश्मिका की तेलुगु फिल्म गीता गोविन्दम काफी हिट रही थी। फिल्म में रश्मिका के किरदार को काफी पसंद किया गया था। रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं। जल्द ही वह बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं।

रश्मिका मंदाना स्टाइलिश लुक
रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं। रश्मिका मंदाना के इस लुक की बात करें तो रश्मिका मंदाना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की ड्रेस में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रश्मिका मंदाना पार्टी लुक
रश्मिका मंदाना अपनी क्यूट स्माइल और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। लाखों फैंस रश्मिका के फैशन स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। रश्मिका के इस लुक की बात करें तो रश्मिका ने ब्लैक कर का शिमरी ड्रैस पहना हुआ है। ब्लैक आउटफिट के साथ उनका शानदार मेकअप उनके लुक को चार चांद लग रहा है। रश्मिका ने चेहरे पर परफेक्ट फाउंडेशन और कंसीलर का बेस बनाया हुआ है। रेड स्मोकि आई मेकअप और लाइट ब्राउन लिपस्टिक और कुळे बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रश्मिका मंदाना बॉलीवुड करियर
रश्मिका मंदाना हाल ही में बादशाह के साथ सॉन्ग टॉप टक्कर में नजर आईं है। सोशल मीडिया पर मंदाना के टॉप टक्कर सॉन्ग को काफी पसंद किया गया है। रश्मिका मंदाना के करियर की बात करें तो नेशनल क्रश ने साल 2016 फिल्म किरिक पार्टी, अंजनी पुत्रा, चमक, चालो, गीता गोविंदम, यजमाम में नजर आ चुकी हैं। रश्मिका मंदाना जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुड बाय में नजर आएंगी। रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में भी नजर आएंगी।

रश्मिका मंदाना साड़ी लुक
रश्मिका मंदाना इंडियन आउटफिट लेकर वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। रश्मिका के इस साड़ी लुक की बात करें तो रश्मिका मंदाना ने ऑफ व्हाइट ग्रीन प्रिंट वाली साड़ी पहनी हुई हैं। इस सिंपल साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रश्मिका मंदाना ने साड़ी के साथ लाइट शेड लिपस्टिक और लाइनर लगाया हुआ है। आप भी रश्मिका मंदाना के इस लुक कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications