Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
नेहा धूपिया से ले प्रेग्नेंसी स्टाइलिश टिप्स , इन फैशनेबल तरीकों से फ्लॉन्ट करें बेबी बंप
गुपचुप शादी से लेकर प्रेगनेंसी तक नेहा धूपिया इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। चाहे बात प्रेगनेंसी फोटोशूट की हो या फिर लैक्मे फेशन वीक 2018 में बेबी बम्प के साथ रैम्प वॉक करने की हो नेहा धूपिया को देखकर साफ मालूम चल रहा है कि वो अपना मेटरनिटी पीरियड खूब एंजॉय कर रही हैं।
नेहा का फैशन सेंस हमेशा से काबिले तारीफ रहा है। लेकिन इन दिनों प्रेग्नेंसी में उनके स्टाइल में और चार चांद लग गए है। वो जब कभी बेबी बंप के साथ स्पॉट होती है बहुत स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आती है। अगर आप भी प्रेगनेंट है तो नेहा धूपिया के स्टाइलिश मेटरनिटी लुक से इंस्पायर्ड होकर आप भी इन्हें फॉलो कर सकती है।
आइए देखते है नेहा धूपिया के स्टाइलिश लुक।

ब्लैक ड्रेस और लॉन्ग बूट
हाल ही में एक इवेंट में नेहा इस लॉन्ग टॉप ड्रेस के साथ लॉन्ग बूट में नजर आई थी। ये ड्रेस बहुत ही लूज थी और इसमें साइड पॉकेट थे। नेहा इस लुक में काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी।

येलो ड्रेस में
हाल ही में नेहा पीले रंग की ड्रेस में स्पॉट हुई। नेहा अपने घर के पास आउटिंग करती स्पॉट की गईं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में वो काफी खुश नजर आ रही हैं। इस पीले रंग की आउटफिट में चेहरे पर मुस्कान लिए नेहा इस लुक में बहुत ही कूल नजर आ रही थी।

लैक्मे फैशन वीक में
प्रेगनेंसी की न्यूज शेयर करने के बाद नेहा और अंगद बेबी बंप के साथ पहली बार लैक्मे फैशन वीक 2018 में फैशन डिज़ाइनर पायल सिंघल के लिए रैम्प पर वॉक किया। इस दौरान नेहा धूपिया क्रीम कलर की कुर्ती और स्कर्ट में नजर आई थी। जो उन पर काफी जंच रहा था।

ड्रामेटिक गाउन
मिस दिवा यूनिवर्स 2018 इवेंट के दौरान नेहा ने गौरव गुप्ता के डिजाइन किए हुए ड्रेस को पहना था। ये थोड़ा फिगर फ्लैटिंग गाउन था लेकिन उन पर काफी जंच रहा था।

पोलका डोट कफ्तान
एक इवेंट के दौरान नेहा को नौशाद अली का डिजाइनर पोलका डोट कफ्तान में देख गया था। जिसमें वो काफी सुंदर नजर आ रही थी।
एयरपोर्ट लुक
लैक्मे फैशन वीक 2018 के बाद नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थी। ब्लू रंग की ड्रेस और शर्ग में नजर आई। इस दौरान वो बहुत ही कूल लग रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
