Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Neha Dhupia Weds Angad Bedi: सिम्पल और एलिगेंट ब्राइडल लुक में नजर आई नेहा धूपिया

बॉलीवुड में अभी सोनम कपूर की शादी की चर्चाएं खत्म भी नहीं हुई थी, फैंस अभी सोनम के मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक के लुक को देखकर तारीफें कर ही रहें थे कि नेहा धूपिया की शादी की गुपचुप शादी की खबर ने बॉलीवुड के साथ फैंस को भी चौंका दिया। जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के बाद नेहा धूपिया ने भी शादी कर ली।

नेहा ने क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के साथ सिख रीति रिवाज के तहत फेरे लिए। नेहा और अंगद ने अपनी शादी का खुलासा इंस्टाग्राम पर करके सबको चौंका दिया। नेहा धूपिया ने भी आनंद कारज की रस्म से शादी की है। नेहा ने अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला.. आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' शादी के मौके पर दूल्हें बने अंगद ने जहां सफेद शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहनी हुई थी। वहीं दुल्हन बनी नेहा धूपिया ने डिजाइनर अनिता डोगरे का पाउड पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था, जो चंदेरी फैब्रिक पर बना है और इस पर फ्लोरल मोतिफ्स की खास एम्ब्रॉयडरी की गई है. इस लहंगे का पूरा काम समर वेडिंग को ध्यान में रख किया गया है। इसके साथ ही इस लहंगे पर गोटा पट्टी वर्क, जरदोज़ी, रेशम, डोरी और सीक्वन वर्क का काम किया हुआ है। इसकी कीमत लगभग 2 लाख है।

लहंगे के साथ उन्होंने अनिता डोगरे के फैशन हाउस का डिजाइन किया हुआ कुंदन की जड़ाऊ ज्वैलरी पहन रखी थी। अपने ब्राइडल लुक को कम्प्लीट करने के लिए नेहा ने मिनिमल मेकअप कर रख रखा था। डायरेक्टर करन जौहर ने भी ट्वीट करके नेहा को शादी की बधाई दी है।



Click it and Unblock the Notifications