Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नीता अंबानी के इस बैग में जड़े हैं 18 कैरेट के 240 हीरे, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो की वायरल होने की वजह दरअसल नीता अंबानी का हीरो से जड़ों हुआ कीमती हैंड बैग है। वायरल हो रही इस फोटो में नीता अंबानी के हाथ में जो हर्मिस हिमालय बिर्किन बैग (Hermès Himalaya Birkin bag) है, उसमें 240 हीरे जड़े हुए है। जिसकी कीमत 2.6 करोड़ बताई जा रही है। नीता के बैग की कीमत की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। फैन्स उनकी इस वायरल तस्वीर को तेजी से शेयर कर रहे हैं।

नीता अंबानी की वायरल हो रही इस तस्वीर को करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस तस्वीर में नीता के साथ करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फोटो में नीता अंबानी के बैग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस तस्वीर में नीता सफेद कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के पोस्ट होने के 10 दिन बाद इस बैग की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इनके बैग को लेकर काफी बातें कर रहे हैं।
क्रिस्टिस डॉट कॉम के मुताबिक हर्मिस हिमालय बिर्किन बैग को हैंडबैग कलेक्शन का सबसे बेहतरीन पीस माना जाता है। इसमें 18 कैरेट गोल्ड के हार्डवेयर पर 240 हीरे लगे हैं। 2017 में इसी तरह का सफेद हिमालय क्रोकोडाइल डायमंड स्टाइल बैग क्रिस्टीज की नीलामी में 3,79,261 (2.6 करोड़ रुपये) डॉलर में बिका था। इसमें दावा किया गया था कि यह अब तक का सबसे महंगा बैग है।



Click it and Unblock the Notifications
