Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एयरपोर्ट पर कोर्सेट टॉप और व्हाइट ब्लेजर में नोरा फतेही ने दिखाया अपना स्वैग
कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच एक बार फिर से ट्रेवल प्रतिबंध लगने शुरू हो गए हैं, ऐसे में हस्तियां अपने एयरपोर्ट फैशन गेम को पहले की तरह फ्लॉन्ट नहीं पा रहे हैं। क्योंकि कौन जानता है कि हम कब फिर से यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, अभी भी कुछ सेलेब्स ट्रेवल कर रहे हैं और वह एयरपोर्ट लुक कंफर्ट आउटफिट को एक स्टाइल के साथ कैरी करते हैं। इन्हीं सेलेब्स में से एक है नोरा फतेही। वह निश्चित रूप से अपने लुक को अधिक फेमिनिन व बोल्ड बनाना जानती है। इस बार भी अपने एयरोड्रम स्टाइल को पूरी तरह से नएपन के स्तर तक बढ़ाते हुए, नोरा ने बॉसी लेडी लुक दिया। उन्होंने एयरपोर्ट लुक में सेमी-शीयर कोर्सेट टॉप को पहना। जिसके साथ उन्होंने व्हाइट ब्लेजर को पेयर किया। तो चलिए इस लेख में हम नोरा के इस एयरपोर्ट लुक को डिकोड कर रहे हैं-

तो इस लुक में नोरा ने एक सेमी शीयर कोर्सेट टॉप के ऊपर एक सफेद ब्लेज़र को पेयर किया। इस कोर्सेट टॉप में फ्लोरल लेस डिटेलिंग उनके लुक को और भी खास बना रही थी। हालांकि इन दिनों बैगी डेनिम का ट्रेन्ड काफी चल रहा है, लेकिन नोरा ने इस बात की परवाह नहीं की कि ट्रेंड लिस्ट में क्या है और उन्होंने इसकी जगह स्किनी जींस का विकल्प चुना है। उन्होंने इसे गुच्ची की बेल्ट और चॉकलेट ब्राउन पंप के साथ पेयर किया। इस डीप यू नेकलाइन कोर्सेट टॉप के साथ नोरा ने व्हाइट ब्लेजर को पेयर किया, जो उनके लुक को एक लेडी बॉस टच दे रहा था। नोरा ने अपने इस लेडी बॉस लुक को कंप्लीट करने के लिए 2.3 लाख रुपये के हर्मस टोट बैग को भी स्टाइल किया। उन्होंने अपने पूरे लुक को न्यूट्रल टोन के मिश्रण में रखा और हम नोरा के ग्लैम लुक को उभारने का श्रेय उनके कोर्सेट टॉप को देते हैं।

कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए नोरा ने अपने फेस पर ब्लैक मास्क पहना था। वहीं अपने लुक में एक स्टाइल स्टेटमेंट एड करने के लिए नोरा ने गोल्डन रिम्ड शेड्स को भी कैरी किया। लार्ज हूप्स ईयररिंग्स और एक लक्ज़री कैरेमल ब्राउन बैग ने उनके लुक को स्पाइसअप किया। एक स्लीक पोनीटेल ने उनके लुक को और भी खास बनाया।
हमें लगता है कि नोरा का एयरपोर्ट लुक सामान्य से अलग था और वह अपने लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थी। आप नोरा के कोर्सेट-स्टाइल एयरपोर्ट लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
