Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सांसद नुसरत जहां रिसेप्शन में दिखी काफी खूबसूरत, मिमी चक्रवर्ती भी नजर आई अलग लुक में
बंगाली एक्ट्रेस से टीएमसी सांसद बनी नुसरत जहां ने 19 जून को तुर्की में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी करने के बाद इस कपल ने कोलकत्ता में 4 जुलाई को वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया। अब उनके रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी के रिसेप्शन की तस्वीरों को एक्ट्रेस नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

रिसेप्शन के बाद इस कपल ने एक रोमांटिक फोटोशूट भी कराया। बात करें अगर नुसरत जहां के लुक की तो नुसरत ने फंक्शन में लाल रंग का मखमली लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी ज्यूलरी और लाल रंग का चूड़ा और बालों में भी लाल रंग के फूल लगाए थे। नुसरत इस पूरे गेटअप में काफी खूबसूरत लग रहे थे। वहीं उनके पति निखिल जैन काले रंग की एम्ब्रॉयडरी वाले शेरवानी में नजर आएं।

टीएमसी सांसद नुसरत जहां के रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) और टीएमसी सांसद और उनकी दोस्त मिमी चक्रवर्ती भी मौजूद थी। मिमी चक्रवर्ती ने इस दौरान वेलवेट ग्रीन और ब्लू कलर का लहंगा पहना था जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग कलर की ज्यूलरी पहनी हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रैंड रिसेप्शन में बंगाली, वेज, नॉन वेज और इटालियन कुज़ीन था। जैन संबंधियों के होने के चलते वेज मेनू का खास ख्याल रखा गया। इसके साथ ही बंगाली फूड सेक्शन भी था।



Click it and Unblock the Notifications
