Latest Updates
-
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे'
ऑस्कर विजेता क्लो झाओ ने पहने व्हाइट स्नीकर्स, नोमाडलैंड डायरेक्टर ने रेड कारपेट पर सिंपल लुक से बिखेरा जलवा
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 में क्लो झाओ ने नोमाडलैंड के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 में क्लो झाओ की फिल्म नोमाडलैंड का डंका बजा है। फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड तो वहीं फ्रांसिस मैकडोरमैंड को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। क्लो झाओ पहली एशियन मूल की महिला है जिन्हेंने अवॉर्ड अपने नाम किया है। ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान क्लो झाओ बेहद सिंपल आउटफिट में नजर आ रही हैं।

क्लो झाओ का लुक
93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 के दौरान झाओ का बेहद सिंपल लुक देखने को मिला है। अवॉर्ड्स के दौरान क्लो झाओ ने सिंपल स्कर्ट और टॉप पहुना हुआ है। लॉन्ग स्कर्ट के साथ उन्होंने मैचिंग का टॉप पहना हुआ है। बेज कलर फुल स्लीव ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट कलर के स्नीकर्स पहने हुए है। क्लो झाओ के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने फ्रेंच ब्रैड्स और लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। उनका ये सिंपल लुक बहुत ही महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है।

क्लो झाओ का जीवन
क्लो झाओ का जन्म 1982 में बीजिंग में हुआ था। झाओ 15 साल की थी जब उनके माता पिता ने उन्हें ब्रिटेन बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था। इंग्लैंड में स्कूल के बाद उन्होंने लॉस एंजिलिस से हाई स्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई की हैं।

साल 2015 में किया था डेब्यू
डायरेक्टर झाओ ने साल 2015 में फिल्म सॉन्गस माई ब्रदर्स टॉट मी से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म राइडर से उन्हें ग्लोबल पहचान मिली थी। झाओ की फिल्म नोमाडलैंड को बाफ्टा अवॉर्ड्स, गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटक्स चॉइस अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।



Click it and Unblock the Notifications











