Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cannes 2018 में माहिरा का डेब्यू, फैशन और स्टाइल से रेडकार्पेट पर बिखेरी रौनक

पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान ने कांस फिल्म फेस्टिवल में सोमवार शाम को डेब्यू करके एक इतिहास रच दिया है। रेड कारपेट पर पहली बार कोई पाक एक्ट्रेस पहुंची है ये उनके बहुत ही सम्मान की बात है। कांस 2018 में माहिरा ने पहले ही दिन से अपने स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियां बटोरना शुरु कर दिया है। अभी तक उनके जितने भी लुक सामने आए है सभी आउटफिट में वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही है।

कांस 2018 के रेड कारपेट पर पहली बार वॉक करते हुए माहिरा खान ट्यूब ब्लैक ड्रेस में नजर आई। अपने आउटफिट को मैच करते हुए माहिरा ने सिल्वर नेकपीस और ईयर रिंग पहने हुए थे। उन्होंने अपने रेड कार्पेट लुक को कम्पलीट करने के लिए मिनिमल मेकअप और लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी।

रेड कार्पेट पर शिरकत करने से पहले वो एक chic लुक में नजर आई थी। जिसमें उन्होंन हॉल्टर नेक टॉप और व्हाइट पैंट में पहना हुआ था। इस लुक को उन्होंने फ्लोरल प्रिंट shrug के साथ कंप्लीट किया। स्टेटमेंट ईयरिंग्स और हेयरबन उन पर खूब जंच रहे थे।

इसके बाद उन्होंने येलो टॉप के साथ हाई वेस्ट ब्लू पैंट पहनी। व्हाइट बेल्ट और गोल्डन डैंगलिंग ईयरिंग्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

Leonard Paris के पैंटसूट में माहिरा का स्वैग देखने को मिला।

फ्रेंच रिवेरा में दुसरे दिन माहिरा ऑफ शोल्डर फ्लोरल गाउन में नज़र आईं। उनके इस अट्रैक्टिव लुक को पिंक लिपस्टिक और सिंपल मेकअप ने कम्प्लीट किया।

जब सोनम और माहिरा Met
71वें कांस फिल्म फेस्टिवल के रेट कारपेट पर एक ही दिन सोनम कपूर और पाक एक्ट्रेस माहिरा खान ने एक साथ वॉक किया। इस दौरान जहां सोनम ने पेस्टल ह्यूड राल्फ और रूसो लहंगा पहना था तो वहीं माहिरा ने ब्लैक ऑफ शोल्डर एल्बर्टा फेरेट्टी गाउन पहना हुआ नजर आई। रेड कार्पेट पर एक-दूसरे को देखकर दोनों ही अभिनेत्रियां बहुत खुश हुईं। सोशल मीडिया पर माहिरा को किस करते हुए सोनम की तस्वीर भी पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कितने प्यार से सोनम और माहिरा एक-दूसरे से मिल रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
